आज हम आपको चॉकलेट प्रून्स गुजिया रेसिपी (Chocolate Prunes Gujiyas Recipe) बता रहे हैं। गुजिया एक इंडियन स्वीट है जिसे आटे या मैदे से तैयार करके इसके अंदर मीठी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार करी हूई स्टफिंग भरी जाती है। भारत में होली के अवसर पर सभी लोग इसे बड़े चाव से खाते है। चॉकलेट प्रून्स गुजिया की बाहरी परत थोड़ी क्रिस्पी और अंदर इसकी फीलिंग मीठी होती है। आजकल गुजिया काफी तरह से बनाई जाती है। हम अपने घर पर डार्क चॉकलेट से बनी स्वादिष्ट गुजिया को आसानी से बना सकते हैं।
Chocolate Prunes Gujiyas Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
चॉकलेट प्रून्स गुजिया की सामग्री – Ingredients For Chocolate prunes gujiyas |
|
गुजिया की बाहरी परत बनाने के लिए: | |
300 ग्राम मैदा | 100 ग्राम घी |
100 ml (मिली.) पानी | 3 टी स्पून नमक |
स्टफिंग बनाने के लिए: | |
60 ग्राम डार्क चॉकलेट | 60 ग्राम प्रून्स |
80 ग्राम मावा | 80 ग्राम चीनी |
एक चुटकी इलाइची पाउडर |
चॉकलेट प्रून्स गुजिया बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले घी, मैदा और पानी को मिलाकर मिश्रण से डो तैयार कर लें। फिर इसे अच्छी तरह गूंथकर 30 मिनट के लिए रख दें। |
Step 2: अब स्टफिंग को तैयार करने के लिए पहले मावे को कम आंच पर पकाएं, फिर कटे हुए प्रून्स, इलाइची, चीनी और आखिरी में डार्क चॉकलेट डालें। |
Step 3: फिर एक लम्बा डो लेकर इसको बराबर भागों में बांट लेंगे अब इसकी छोटी छोटी बॉल बना लीजिये और इसे हलके गीले कपड़े से ढक दें जिससे यह सूखे नहीं। |
Step 4: अब हर लोई को बेलन की मदद से बेल लेंगे और उंगलियों से इनके किनारो पर पानी लगा ले। |
Step 5: फिर इसमें एक चम्मच स्टफिंग भरकर दोनों किनारों को अच्छी तरह से दबाकर बंद कर लीजिये जिससे तलते वक्त स्टफिंग बाहर नहीं निकलें। |
Step 6: अब गुजिया में स्टफिंग को भरने के बाद इसके किनारों को इस तरह से अच्छी तरह सील कर दे जिससे वह दिखने में ज्यादा अच्छी लगी। इसके एक किनारे से मोड़ना शुरू करके अंत तक इसे मोड़े। |
Step 7: फिर सभी गुजिया को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले और इसे अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिये। |
Key Ingredients:पानी, घी, मैदा, डार्क चॉकलेट, नमक, चीनी, प्रून्स, मावा, इलाइची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chocolate Prunes Gujiyas Recipe in Hindi with your friends.