आज हम आपको गिलास नूडल्स सैलेड रेसिपी (Glass Noodle Salad Recipe) बता रहे है। आप अगर गिलास नूडल्स पसंद करते है तो यह थाई सैलेड भी आपको पसंद आएगा। इस सैलेड को स्वादिष्ट गिलास नूडल्स, लैट्यूस, प्याज, ब्रॉकली, मिर्च, टमाटर और बेबीकॉर्न के साथ बनाया गया है।
Glass Noodle Salad Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
गिलास नूडल्स सैलेड की सामग्री – Ingredients for Glass Noodle Salad |
|
थाई गिलास नूडल्स | 1/4 ब्रॉकली |
1/4 गाजर | 1/4 टमाटर |
1/4 कप बेबी कॉर्न | 1/8 कप प्याज |
1/4 कप सेलेरी लीव्ज और स्टेम | 1 टी स्पून हरी मिर्च |
1 टी स्पून चीनी | ब्लैक फंगस (वैकल्पिक) |
1 टेबल स्पून नींबू का रस | लैट्यूस |
सिरचा सॉस (वैकल्पिक) |
गिलास नूडल्स सैलेड बनाने की विधि |
1: सबसे पहले नूडल्स को गर्म पानी में भिगो दीजिये और फिर जब वह ट्रांसपेरेंट हो जाए तब उन्हें छान लिजिएं। |
2: अब टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और सेलेरी के स्लाइस कर लिजिएं। बेबी कॉर्न और ब्रॉकली को लम्बाई में काट लिजिएं और गाजर को जूलियन कर लिजिएं। फिर बेबी कॉर्न और ब्रॉकली को गर्म पानी में ब्लांच कर लिजिएं, अब एक-एक करके इन्हें बर्फ वाले ठंडे पानी में डालें। |
3: अब सारी सामग्री को एक साथ मिला लें और इस पर अपनी स्वादानुसार सीजनिंग कर लें। |
4: अंत में इसे पुदीने के पत्ते से गार्निश करके लैट्यूस के पत्ते पर सर्व करें। |
Key Ingredients:ब्रॉकली, थाई गिलास नूडल्स, टमाटर, गाजर, प्याज, बेबी कॉर्न, हरी मिर्च, सिरचा सॉस (वैकल्पिक), सेलेरी लीव्ज और स्टेम, ब्लैक फंगस (वैकल्पिक), चीनी, लैट्यूस, नींबू का रस |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Glass Noodle Salad Recipe in Hindi with your friends.