आज हम आपको मछली का सालन रेसिपी (Fish Salan Recipe) बता रहे है। इसमें किंग फिश टुकड़ों को मैरीनेट करने के बाइ टैंगी टोमैटो प्यूरी में पकाते है। आप डिनर में इस स्वादिष्ट मछली के सालन को चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। इस सालन को मिर्च और मसालों के बढ़िया कॉम्बिनेशन के साथ तैयार किया जाता है। यह डिश खाने में काफी स्वादिष्ट है।
Fish Salan Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
मछली का सालन की सामग्री – Ingredients for Fish Salan |
|
1 बड़ा किंग फिश | 1/2 kg पके टमाटर |
2 टेबल स्पून देसी घी | 2 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ | 2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर |
1 टी स्पून गरम मसाला | |
मैरीनेशन के लिए: | |
1 टेबल स्पून सौंठ | 1 टी स्पून हल्दी पाउडर |
2 टी स्पून सौंफ पाउडर | 1/2 टेबल स्पून रिफाइंड ऑयल |
नमक | पानी |
मछली का सालन बनाने की विधि |
1: सबसे पहले किंग फिश को बराबर टुकड़ों में काट लिजिएं। फिर इसमें सौंठ, सौंफ पाउडर, तेल, नमक और हल्दी पाउडर डालकर 10 से 15 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए छोड़ दीजिये। |
2: अब पके हुए टमाटर को हल्का सा उबालकर छील लिजिएं और फिर ब्लेंड करके गाढ़ी प्यूरी बना लिजिएं। |
3: अब एक पैन में देसी घी गर्म करके अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक पका ले, फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें। |
4: फिर इसे भूनकर इसमें लाल मिर्च, टमाटर प्यूरी और हल्दी पाउडर डाले। अब इसे कुछ देर भून लें। अब इसमें मैरीनेट की हुई मछली के टुकड़े, पानी, गरम मसाला और नमक डालें। |
5: अब इसे कुछ देर पकाएं, फिर कालीमिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:पके टमाटर, किंग फिश, अदरक-लहसुन का पेस्ट, देसी घी, हल्दी पाउडर, प्याज, कालीमिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंठ, गरम मसाला, सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, रिफाइंड ऑयल, पानी |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Fish Salan Recipe in Hindi with your friends.