आज हम आपको रॉ मैंगो दाल रेसिपी (Raw Mango Dal Recipe) बता रहे है। इंडियन खाने में दाल को का अहम हिस्सा माना जाता है। इस रेसिपी में तूर दाल को कच्चे आम और इंडियन मसालों के साथ मिलाकर बनाते है। इसके बाद इसमें कढ़ीपत्ता, सरसो के दाने और लाल मिर्च डालकर तड़का दिया जाता है। आप इसे चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
Raw Mango Dal Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
रॉ मैंगो दाल की सामग्री – Ingredients for Raw Mango Dal |
|
300 gms तूर दाल | 1 मीडियम कच्चा आम |
1 टेबल स्पून रिफाइंड ऑयल | 1 टी स्पून पीली मिर्च पाउडर |
3 टी स्पून अदरक पेस्ट | 3 टी स्पून लहसुन पेस्ट |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | नींबू का रस |
तड़के के लिए: | |
1 टी स्पून घी | (एक मुट्ठी) कढ़ीपत्ता |
1 टी स्पून सरसों के दाने | 2-3 साबुत लाल मिर्च |
1 टेबल स्पून लहसुन | नमक |
पानी |
रॉ मैंगो दाल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दाल को थोड़े से पानी में कुछ देर के लिए भिगो दीजिये। |
फिर आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लिजिएं। |
2: अब एक पैन में तेल गर्म कर लें, फिर दाल का पानी निकालकर रोस्ट कर लिजिएं। |
3: फिर इसमें अदरक पेस्ट, पीली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पानी और लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं। अब इसमे नमक, नींबू का रस और आम डालें। |
4: अब एक पैन में घी गर्म करके सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता, लाल मिर्च, लहसुन और जीरा डालकर फ्राई कर लिजिएं। |
5: फिर आधे तड़के को दाल में डाल दें और बाकी बचे तड़के को गार्निश करने के लिए रख लें। |
6: अब कुछ देर दाल को पका लें फिर अंत में तड़के से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:कच्चा आम, तूर दाल, पीली मिर्च पाउडर, रिफाइंड ऑयल, लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट, नींबू का रस, हल्दी पाउडर, कढ़ीपत्ता, घी, साबुत लाल मिर्च, सरसों के दाने, नमक, लहसुन, पानी |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Raw Mango Dal Recipe in Hindi with your friends.