काफी भारतीय खाने में ग्रेवी बनाने के लिए खसखस का इस्तेमाल करते है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इसका इस्तेमाल केक, ब्रेड, पेस्ट्री, मिठाई और कुकीज़ में भी किया जाता है। आज हम आपको खसखस का हलवा रेसिपी (Khus Khus Ka Halwa Recipe) बताने जा रहे हैं जिसे रक्षाबंधन, दिवाली के अलावा कई अन्य त्योहारों पर बना सकते है। खसखस को दूध के साथ पकाकर यह टेस्टी हलवा तैयार करते है।
Khus Khus Ka Halwa Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 1 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
खसखस का हलवा की सामग्री |
|
1 कप खसखस | 1 टी स्पून घी |
1/2 कप मखाने | 1/2 कप घी |
1 कप चीनी | 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर |
1 कप दूध | 7-8 बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ |
7-8 पिस्ते, टुकड़ों में कटा हुआ | 7-8 मखाने |
खसखस का हलवा बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल लें और फिर इसमें एक कप खसखस को कुछ देर के लिए भिगोकर रखे। |
Step 2: अब खसखस का पानी निकाल लें और इसको मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। |
Step 3: फिर एक पैन में घी लें और इसमें मखाने डालें। फिर इन्हे एक मिनट के लिए रोस्ट करें। |
Step 4: अब एक दूसरे पैन में आधा कप घी लें और इसमें खसखस का पेस्ट डालें। और अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें चीनी डालें। |
Step 5: अब इसे मिलाएं और इलाइची पाउडर डालें। इसे लगातार चलाएं। फिर पेस्ट में 1 कप दूध डालें और लगातार चलाएं। |
Step 6: फिर इसको ढक दें और अब इसे एक मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। फिर ढक्कन हटाएं और इसमें पिस्ता, मखाने और बादाम डालें। |
Step 7: फिर सभी ड्राई फ्रूटूस डालकर हलवे हो अच्छी तरह पकने दीजिएं। |
Step 8: अंत में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और नट्स से गार्निश करके गर्मागर्म हलवा सर्व करें। |
Key Ingredients:घी, खसखस, घी, मखाने, इलाइची पाउडर, चीनी, बादाम, दूध, मखाने, पिस्ते |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Khus Khus Ka Halwa Recipe in Hindi with your friends.