आज हम आपको ग्रीन एप्पल सैलेड रेसिपी (Green Apple Salad Recipe) बता रहे है। यह सैलेड थाई सैलेड है, जो पूरी तरह से हेल्दी सामग्री से बनाया जाता है। इसे डिनर या लंच पार्टी के लिए भी बना सकते हैं। इस डिश को बनाना काफी आसान है।
Green Apple Salad Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
ग्रीन एप्पल सैलेड की सामग्री |
|
1 हरा सेब | दो-तीन (बीच से आधे में कटे हुए) ऑलिव |
थोड़ी-सी हरी प्याज़ | थोड़ा-सा हरा धनिया |
2 टी स्पून जैतून का तेल | शहद |
स्वादानुसार नमक और काली मिर्च |
ग्रीन एप्पल सैलेड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले हरे सेब को पतले-लंबे पीस में काट लें। फिर इसे एक कटोरी में डालें। |
Step 2: अब इसमें हरी प्याज़, धनिया और ऑलिव मिक्स करें। फिर ऊपर से काली मिर्च और नमक छिड़कें। |
Step 3: अब थोड़ा शहद और जैतून का तेल डालें। |
Step 4: फिर अच्छी तरह मिक्स करके अंत में हरी प्याज़ से गार्निश कर सर्व करें। |
Key Ingredients:ऑलिव, हरा सेब, हरा धनिया, हरी प्याज़, शहद, जैतून का तेल, काली मिर्च, नमक |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Green Apple Salad Recipe in Hindi with your friends.