आज हम आपको नींबू और हल्दी का दुवारी मुर्ग रेसिपी (Nimbu Aur Haldi Ka Duwari Murgh Recipe) बता रहे है। यह एक स्टेलर इंडियन चिकन रेसिपी है, यह आपके स्नैक प्लेटर को एक यमी लुक देगी और इसे देखते ही मुंह में पानी आ जायेगा। मसालों के जायके और मिर्च से करारे हुए के टेंगी नींबू-पुदीने की चटनी हो, तो बात बन ही जाएगी।
Nimbu Aur Haldi Ka Duwari Murgh Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 15 मिनट |
नींबू और हल्दी का दुवारी मुर्ग की सामग्री – Ingredients for Nimbu Aur Haldi Ka Duwari Murgh |
|
50 gms हल्दी पेस्ट | 20 gms लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ |
20 gms अदरक-लहसुन का पेस्ट | 10 gms हरा नींबू |
10 gms नमक | 10 gms नींबू का रस |
20 gms गरम मसाला पाउडर | 20 gms कैरम बीज |
5 ग्राम हींग | 20 gms पीली मिर्च पाउडर |
20 gms सरसों का तेल | 300 ग्राम चिकन |
पुदीने की चटनी के लिए: | |
1 कप धनिया पत्ती | 1/4 कप पुदीना पत्ती |
10 gms अदरक लहसुन का पेस्ट | 10 gms प्याज |
20 gms काला नमक | 20 gms हरी मिर्च |
20 gms नींबू का रस | 20 gms हींग |
20 gms जीरा पाउडर, रोस्टेड | 20 gms बर्फ के टुकड़े |
टोमेटो चिल्ली के लिए: | |
20 gms टमाटर | 5 ग्राम हरी मिर्च |
5 ग्राम लहसुन | 3 ग्राम काला नमक |
20 gms प्याज |
नींबू और हल्दी का दुवारी मुर्ग बनाने की विधि |
1: सबसे पहले कटोरे में चिकन लेग लेकर इसमें कटा हुआ लहसुन, हल्दी पेस्ट, नींबू का रस, अदरक लहसुन का पेस्ट साथ ही मसाले जैसे कि कैरम बीज, गरम मसाला, नमक, पीली मिर्च और हींग डालकर अच्छी तरह से मिला लें जिससे सभी मसाले चिकन सोख ले। |
2: फिर एक पैन में सरसों का तेल गर्म करके हल्का पका लिजिएं। |
3: फिर डबल बैरल स्मोकर में 25 से 30 मिनट तक पकाएं, या फिर जब तक कि यह सुनहरा न हो जाए। |
4: अब इस बीच सॉस तैयार कर लें। पहले प्याज और टमाटर को काट कर हरी मिर्च के साथ पीस लिजिएं। फिर इसमें हल्की सी चीनी और हल्का नमक डालकर एक बार और पीसकर स्मूद पेस्ट बना लिजिएं। |
5: अब पुदीना चटनी के लिए पुदीना, धनिए, लहसुन, अदरक, काला नमक, प्याज, हींग और नींबू जूस को मिला ले। |
6: फिर चिकन लेग पक जाने पर इन्हें एक प्लेट पर रखकर ऊपर से टमाटर और पुदीना चटनी डालकर धनिए से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:लहसुन, हल्दी पेस्ट, हरा नींबू, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, नमक, कैरम बीज, गरम मसाला पाउडर, पीली मिर्च पाउडर, हींग, चिकन, सरसों का तेल, पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती, प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, काला नमक, जीरा पाउडर, हींग, टमाटर, बर्फ के टुकड़े, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज, काला नमक |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Nimbu Aur Haldi Ka Duwari Murgh Recipe in Hindi with your friends.