आज हम आपको मट्ठी रेसिपी (Mathri Recipe) बता रहे है। उत्तर भारत में मठरी एक लोकप्रिय स्नैक है जिसे शाम की चाय के साथ काफी पसंद किया जाता है। यह एक ऐसा पारंपरिक स्नैक है जिसे आज भी काफी लोग घर में बनाना पसंद करते हैं। मठरी को बनाना बहुत आसान है और आप मठरी को बनाकर एयरटाइट कंटेनर में काफी समय के लिए रख सकते हैं।
Mathri Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
मट्ठी की सामग्री – Ingredients for Mathri |
|
1 कप मैदा | 1 कप सूजी |
1/2 टी स्पून अजवाइन | 1 टी स्पून नमक |
1/4 कप घी | मिक्स करने के लिए ठंडा पानी |
डीप फ्राई करने के लिए तेल |
मट्ठी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले मैदे में नमक, अजवाइन, घी और सूजी डालकर गूंथ लें। |
Step 2: फिर इसे ठंडे पानी से गूंथे, आप इसे थोड़ा सख्त रखें। फिर डो को 15 मिनट के लिए ढककर एक तरफ रख दीजिये जिससे यह सेट हो जाए। |
Step 3: अब डो को 1/8 सेमी मोटाई और 8 cms/3 डाइमीटर में बेल लिजिएं और यह फूले नहीं इसके लिए इस पर कांटे की मदद से छेद कर दें। |
Step 4: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके एक छोटा पीस डो का तोड़कर तेल में डालकर देखें अगर वो उपर आ जाता है तो समझ लिजिएं की तेल गर्म हो गया है। आप अब इसमें काफी मट्ठी डालकर तल सकते हैं। इसे एक बार पलटने के बाद आंच को मीडियम कर दीजिये। |
Step 5: अब मट्टी को दोनों तरफ से लाइट ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। फिर इसके बाद इन्हें एब्जॉबेंट पेपर पर निकाल लिजिएं। |
Step 6: फिर इसी तरह बाकी की मट्ठियां भी फ्राई कर लिजिएं। |
Step 7: आप इन मट्ठियों को ठंडी होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में भरकर लम्बे समय के लिए रख सकते हैं। |
Key Ingredients:सूजी, मैदा, नमक, अजवाइन, ठंडा पानी, तेल, घी |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Mathri Recipe in Hindi with your friends.