बिरयानी को चिकन के साथ काफी तरह से बना सकते है लेकिन वेजिटेरियन लोगों के लिए आज हम मखनी पनीर बिरयानी रेसिपी (Makhani paneer biryani Recipe) बता रहे हैं । इसको खाने पर आपको काजू और पनीर का क्रीमी स्वाद आएगा। इसमें चावल को पनीर और काजू के पेस्ट के साथ कई मासले मिलाकर बनाया जाता है। मखनी पनीर बिरयानी बेहद ही स्वादिष्ट डिश होती है।
Makhani Paneer Biryani Recipe
पकाने का समय: 01 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 25 मिनट |
मखनी पनीर बिरयानी की सामग्री |
|
250 ग्राम पनीर के पीस (चकोर कटे हुए) | 3 टेबल स्पून घी |
2 टेबल स्पून साबुत मसालें | 1 बड़ी प्याज, बारीक कटा हुआ |
3 चम्मच मक्खन | 2 कप टमाटर प्यूरी |
2-3 हरी मिर्च | 3-4 लहसुन |
1 चम्मच अदरक , छिला हुआ | 1 चम्मच हल्दी पाउडर |
1 चम्मच जीरा-धनिया पाउडर | 1 चम्मच तंदूरी मसाला |
1/2 चम्मच इलायची पाउडर | 1 चम्मच चीनी |
1/4 कप काजू का पेस्ट | 1/2 कप क्रीम |
नमक | 6 कप बासमती चावल , उबला हुआ |
1 कप प्याज, रोस्टेड | 1/2 कप बादाम |
1/2 कप मिंट और धनिया पत्ती |
मखनी पनीर बिरयानी बनाने की विधि – Makhani Paneer Veg Biryani Recipe |
Step 1: सबसे पहले घी में पनीर के पीस को डालकर इसके ऊपर हल्के मसालें डालें। फिर साइड में रख दीजिएं। अब उसी पैन में साबूत मसालें जैसे लौंग, दालचीनी, हरी इलायची, काली इलायची, जावित्री और काली मिर्च डालें। |
Step 2: फिर इसके बाद इसमें हरी मिर्च, प्याज, लहसुन और अदरक को डालकर दो मिनट के लिए फ्राई कीजिएं। फिर साथ ही इसमें टमाटर की प्यूरी मिलाकर हल्की आंच पर दस मिनट के लिए पका लें। |
Step 3: फिर पक जाने के बाद इसमें क्रीम और काजू का पेस्ट मिलाएं। |
Step 4: अब इसमें पनीर मिक्स करके हल्की आंच पर छह से आठ मिनट के लिए रखकर छोड़ दीजिएं। |
Step 5: अब आखिर में एक तेल लगी प्लेट में चावल और पनीर को एक साथ रखें। अब इसके ऊपर भुनी हुई प्याज, मिंट, धनिया पत्ती और नट्स डालकर 25 मिनट के लिए हल्की आंच पर फॉइल पेपर से ढक कर रख दीजिएं। अब सर्व करें। |
Key Ingredients:घी, पनीर के पीस (चकोर कटे हुए), बड़ी प्याज, साबुत मसालें, टमाटर प्यूरी, मक्खन, लहसुन, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, अदरक, तंदूरी मसाला, जीरा-धनिया पाउडर, चीनी, इलायची पाउडर, क्रीम, नमक, काजू का पेस्ट, प्याज, बासमती चावल, धनिया पत्ती, मिंट, बादाम |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Makhani Paneer Biryani Recipe in Hindi with your friends.