आज हम आपको आलू की कढ़ी रेसिपी (Aloo Ki Kadhi Recipe) बता रहे है। यह व्रत फ्रेंडली कढ़ी डिश है, इसे कुट्टू का आटा, दही और आलू से बनाया गया है। इस कढ़ी को समक के चावल के साथ परोसा जाता है। आपको इस कढ़ी में एकदम अलग स्वाद मिलेगा।
Aloo Ki Kadhi Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
आलू की कढ़ी की सामग्री – Ingredients for Aloo Ki Kadhi |
|
80 gms आलू | 20 ग्राम कुट्टू का आटा |
150 ग्राम दही | 3 ग्राम मेथी दाना |
3 ग्राम जीरा | 3 ग्राम हल्दी |
5 ग्राम हरी मिर्च | 2 ग्राम लाल मिर्च, बारीक कटा हुआ |
5 ग्राम धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 3 ग्राम सेंधा नमक |
50 ml (मिली.) तेल | 100 ग्राम समक चावल |
आलू की कढ़ी बनाने की विधि |
कढ़ी तैयार करने के लिए: |
1: पहले एक बाउल में कट्टू का आटा, हल्दी, दही, और सेंधा नमक मिला लें।फिर इस मिश्रण को पैन में डालकर 10 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पका लें। |
2: अब इसमें कटे हुए आलू डालकर आलू को पकने दीजिये। |
3: फिर एक दूसरे पैन में तेल गर्म करके इसमें जीरा, मेथी दाना, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें और अब इसे तड़के को कढ़ी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लिजिएं। |
4: अंत में इसे सर्विंग बाउल में निकालकर हरा धनिये से गार्निश करके सर्व करें। |
समक के चावल बनाने के लिए: |
1: पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो लें। |
2: फिर भीगे हुए चावल को उबलते हुए पानी में डालकर नरम होने दें. फिर इन्हें बाउल में निकाल लिजिएं। |
Key Ingredients:कुट्टू का आटा, आलू , मेथी दाना, दही, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च, हरी मिर्च, सेंधा नमक, धनिया, समक चावल, तेल |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Aloo Ki Kadhi Recipe in Hindi with your friends.