आज हम आपको एग चाट रेसिपी (Egg Chaat Recipe) बता रहे है। आपने अंडे से बनी काफी डिश ट्राई की होंगी, एग करी, एग भुर्जी, एग फ्राइड राइस और एग बिरयानी जैसी डिश शामिल हैं। एग चाट जिसे कुछ सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। आप अगर उबला हुआ अंडा खाकर बोर हो गए हैं तो उससे ही बनने वाली टेस्टी चाट को जरूर ट्राई करें।
Egg Chaat Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
एग चाट की सामग्री – Ingredients for Egg Chaat |
|
3 (उबले हुए) अंडे | 1 टेबल स्पून टोमैटो कैचअप |
1 टी स्पून टोमैटो चिली सॉस | 3 टी स्पून टैमरिन एक्स्ट्रैक्ट |
1 टी स्पून नींबू का रस | 1 टी स्पून जीरा, रोस्टेड |
स्वादानुसार नमक | 1 हरी मिर्च |
1 स्प्रिंग अनियन, टुकड़ों में कटा हुआ | 2-3 बूंदी |
एग चाट बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में टोमैटो चिली सॉस, टोमैटो कैचअप, नींबू का रस, टैमरिन एक्स्ट्रैक्ट, हरी मिर्च, नमक और भुना जीरा डालकर अच्छे से मिला लिजिएं। |
Step 2: अब एक प्लेट में उबले हुए अंडों को दो हिस्सों में काट कर रखें और फिर इन पर चटनी डालें। |
Step 3: अब इन अंडों पर गरम मसाला, बूंदी और स्प्रिंग अनियन डालें। |
Step 4: अब आपकी एग चाट सर्व करने के लिए तैयार है। |
Key Ingredients:टोमैटो कैचअप, अंडे, टैमरिन एक्स्ट्रैक्ट, टोमैटो चिली सॉस, जीरा, नींबू का रस, हरी मिर्च, नमक, बूंदी, स्प्रिंग अनियन |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Egg Chaat Recipe in Hindi with your friends.