आज हम आपको बाजरे की खिचड़ी रेसिपी (Bajre Ki Khichdi Recipe) बता रहे है। बाजरे की खिचड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए मूंगदाल और बाजरे की जरूरत होती है। आप इसे केवल 30 मिनट में बना सकते है।
Bajre Ki Khichdi Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
बाजरे की खिचड़ी की सामग्री – Ingredients for Bajre Ki Khichdi |
|
2 कप बाजरा | 1 कप मूंगदाल धुली |
1 टी स्पून नमक | 2 टेबल स्पून घी |
1/8 टी स्पून हींग | 1 टी स्पून जीरा |
2 टी स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून गरम मसाला |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
बाजरे की खिचड़ी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बाजरे को धोकर पानी निकाल लिजिएं और फिर कूट लें। |
2: फिर फटकर इसकी भूसी निकाल लिजिएं। |
3: अब इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक पूरी तरह से भूसी न निकल जाए। |
4: फिर बाजरे के साथ मूंगदाल और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर इसे नरम होने तक पका लें। (आप अगर इसे प्रेशर कुकर में पका रहे हैं तो 4 सीटी लगा लें। |
5: अब घी गरम करके हींग, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। |
6: फिर जब जीरा चटकने लगे तब इसमें बाजरे का मिश्रण डालकर 2 से 3 मिनट के लिए पका लें और अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:मूंगदाल धुली, बाजरा, घी, नमक, जीरा, हींग, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bajre Ki Khichdi Recipe in Hindi with your friends.