आज हम आपको होममेड वीगन पास्ता रेसिपी (Homemade Vegan Pasta Recipe) बता रहे है। बिना किसी डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए बिना इसे आप घर पर आराम से बना सकते हैं। आप घर पर इस पास्ता को जल्दी से बिना किसी झंझट के अपनी फेवरेट सॉस के साथ बना सकते हैं।
Homemade Vegan Pasta Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
होममेड वीगन पास्ता की सामग्री – Ingredients for Homemade Vegan Pasta |
|
150 ग्राम मैदा | 150 ग्राम सूजी |
1/2 टी स्पून नमक | 3/4 कप पानी |
2 टी स्पून जैतून का तेल | हल्दी (वैकल्पिक) |
होममेड वीगन पास्ता बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में मैदा, सूजी और नमक डालकर इसमें एक गड्ढा बनाएं और फिर उसमें जैतून के तेल के साथ पानी डालकर अच्छी तरह से एक साथ मिला लें। |
2: फिर एक सतह पर रखकर लगभग 8-10 मिनट तक चिकना और नरम आटा गूंध लें। |
3: फिर एक बॉल तैयार करके क्लिंग रैप में लपेटें और अब इसे रेफ्रिजरेटर में 30 मिनट के लिए ठंडा होने दें। |
4: अब आटे को सतह पर रखकर अच्छी तरह से बेल लें (आटे को इतना पतला बेलें कि आप इसके माध्यम से अखबार पढ़ सकते हैं)। |
5: फिर इस पर और आटा छिड़के और बेलन से बेल लिजिएं (जिससे यह चिपके नहीं)। अब एक बहुत तेज चाकू का से रोल को स्ट्रिप्स में काट लिजिएं। |
6: आप अपनी उंगलियों की मदद से नडूलस को अलग करके इन्हें फैला लिजिएं। |
7: फिर इसे पकाने के लिए एक बड़ा बर्तन लेकर पानी में नमक डालकर उबालें। अब इसमें पास्ता डालकर इसे 2 से 3 मिनट तक उबालें। अब अपनी फेवरेट सॉस में टॉस करके बना लें। |
Key Ingredients:नमक, सूजी, जैतून का तेल, पानी, हल्दी (वैकल्पिक) |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Homemade Vegan Pasta Recipe in Hindi with your friends.