Walnut Cranberry Granola Bars Recipe
Easy Recipes Indian Recipes Snacks Recipes Sweet Recipes

Walnut Cranberry Granola Bars Recipe – वॉलनट क्रेनबेरी ग्रेनोला बार रेसिपी

आज हम आपको वॉलनट क्रेनबेरी ग्रेनोला बार रेसिपी (Walnut Cranberry Granola Bars Recipe) बता रहे है। जब आपको इंस्टेट एनर्जी की जरूरत हो यह जल्दी बनने वाली ग्रेनोला बार ए​क बढ़िया स्नैक है। आपको इसमें अखरोट, ओट्स, नारियल, ड्राई क्रेनबेरी और खजूर के साथ शहद की गुडनेस मिलेगी। इसमें आपको एक अच्छे स्वाद के साथ एक हेल्दी स्नैक मिलेगा।

Walnut Cranberry Granola Bars Recipe in Hindi

पकाने का समय: 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 40 मिनट

वॉलनट क्रेनबेरी ग्रेनोला बार की सामग्री – Ingredients for Walnut Cranberry Granola Bars

1 कप ओट्स और अखरोट, बारीक कटा हुआ 1/3 कप नारियल फलेक्स
1/4 कप सूखे क्रैनबेरी 1 टेबल स्पून ब्राउन शुगर
1 टी स्पून दालचीनी 8 टेबल स्पून मेडजूल खजूर, बारीक कटा हुआ
1/3 कप शहद 1 टेबल स्पून नारियल तेल
1 टी स्पून वेनिला एक्सट्रैक्ट

वॉलनट क्रेनबेरी ग्रेनोला बार बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले ओवन को 160°C पर प्रीहीट कर लें और अब 11×7 इंच के बेकिंग डिश में पार्चमेंट पेपर लगा लें।
2: फिर एक बड़े बाउल में अखरोट, ओट्स, क्रैनबेरी ब्राउन शुगर दालचीनी, खजूर और नारियल को एक साथ मिला लें।
3: अब इसमें नारियल का तेल, शहद और वनिला एक्सटैक्ट मिला लें।
4: फिर फूड प्रोसेसर में इस मिश्रण को और कटी हुई सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे बीच में अपनी उंगलियों से भी दबाएं।
5: अब इसे 25 मिनट के लिए बेक करके पूरी तरह से ठंडा कर लें। फिर इसे पैन से निकालकर 8 बराबर बार में काट लिजिएं।

Key Ingredients:

सूखे क्रैनबेरी, कोकोनट फलेक्स, दालचीनी, ब्राउन शुगर, शहद, मेडजूल खजूर, वेनिला एक्सट्रैक्ट, नारियल तेल

Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Walnut Cranberry Granola Bars Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *