Pumpkin and Apple Halwa Recipe in Hindi
Dinner Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

पम्प्किन एंड एप्पल हलवा रेसिपी – Pumpkin and Apple Halwa Recipe

आज हम आपको पम्प्किन एंड एप्पल हलवा रेसिपी (Pumpkin and Apple Halwa Recipe) बता रहे है। हलवा एक ऐसी डिश है जिसके बिना भारत में हर त्योहार अधूरा सा लगता है। पूरे भारत में पूजा आदि के अवसर हलवा प्रसाद के रूप में बनाकर बांटा जाता है। तो वहीं आज हम आपको हलवे की एक नई रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह स्वादिष्ट हलवा सेब, ड्राई फ्रूट्स और सीताफल को मिलाकर बनाया जाता है। डिनर पार्टी में आए मेहमानों को भी आप इस स्वादिष्ट हलवे को आप डिजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं। इस हलवे को नवरात्रि के व्रत के दौरान भी बना सकते हैं।

Pumpkin and Apple Halwa Recipe in Hindi

पकाने का समय: 40 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 50 मिनट

पम्प्किन एंड एप्पल हलवा की सामग्री

1 किलो (छिलकर, कटा हुआ) सीताफल 1 किलो (छिलकर, कटे हुए) सेब
दालचीनी स्टिक 2 टी स्पून मक्खन/तेल/ घी
150 ml (मिली.) पानी 150 ग्राम ग्रेन शुगर
4 टेबल स्पून मक्खन/तेल/ घी 50 ग्राम किशमिश
2 बड़े चम्मच (रोस्टड) नारियल , कद्दूकस 2 टेबल स्पून बादाम

पम्प्किन एंड एप्पल हलवा बनाने की वि​धि – Pumpkin and Apple Halwa Recipe

Step 1: सबसे पहले एक पैन में पानी, दालचीनी और सीताफल को डालकर रखें।
Step 2: फिर इसे ढक दें और नरम होने तक पकने दीजिएं।
Step 3: अब इसका पानी निकालकर सीताफल को मैश करें।
Step 4: फिर एक दूसरे पैन में 2 छोटे चम्मच मक्खन डालें।
Step 5: अब सेब डालकर ढक दें और धीमी आंच पर नरम होने तक पका लें।
Step 6: फिर सेब को मैश करके इन्हें सीताफल के साथ मिला लें।
Step 7: अब एक बड़े पैन में चार बड़े चम्मच तेल गर्म करके इसमें सेब और का सीताफल मिश्रण डालें और लगातार चलाएं।
Step 8: अब इस मिश्रण को गाढ़ा होने दें, और फिर 10 मिनट पकाने के बाद इसमें चीनी डालें।
Step 9: अब हलवे को तब तक पकाएं जब तक की यह तेल न छोड़ने लगें।
Step 10: अब नारियल और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

Key Ingredients:

सेब, सीताफल, मक्खन/तेल/ घी, पानी, दालचीनी स्टिक, किशमिश, ग्रेन शुगर, बादाम, नारियल

Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Pumpkin and Apple Halwa Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *