आज हम आपको एग रोल रेसिपी (Egg roll Recipe) बता रहे है। ज्यादातर लोगों के ब्रेकफास्ट का अंडा जरूर होता है। अंडे से हम एग करी, एग फ्राइड राइस या एग भुर्जी न जाने कितने तरह के व्यंजन बना सकते हैं। एग रोल इसी से तैयार होता है जो आज बड़े हो या बच्चे सभी का फेवरेट बन चुका है। एग रोल जल्दी बनने वाला एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। भारत के काफी अन्य शहरों में इसे अलग-अलग तरह से बनाते है। एग रोल को सर्दियों के मौसम में खाने का अपना अलग ही मजा है।
Egg Roll Recipe – Breakfast Recipes
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
एग रोल की सामग्री |
|
4 (हल्के फेंटे हुए) अंडे | 4 टी स्पून दूध |
4 टी स्पून मक्खन | 1 कप हंग कर्ड |
1 टी स्पून नमक | 1 टी स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ |
2 टेबल स्पून प्याज | 2 बड़े चम्मच (गार्निशिंग के लिए) हरा धनिया |
नमक और कालीमिर्च |
एग रोल बनाने की विधि – Egg Roll Recipe – Dinner Recipes |
Step 1: सबसे पहले अंडों में कालीमिर्च, दूध और नमक मिलाकर एक तरफ रख दीजिए। |
Step 2: अब दही में हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाकर एक तरफ रख दीजिए। |
चार रोल्स बना लें: |
Step 1: पहले एक बर्तन में एक छोटा चम्मच मक्खन डालकर बिना ढके उसे 1/2 मिनट पका लें। |
Step 2: अब 1/4 मिश्रण बर्तन में डालकर इसे कवर कर दीजिएं और एक मिनट के लिए तेज आंच पर पका लें। |
Step 3: अब चाकू की मदद से इसे बर्तन में से हटाकर प्लेट में रखकर एक तरफ रख दीजिएं। बाकी बचें मिश्रण से भी इसी तरह 3 पैनकेक बना लिजिएं। |
Step 4: अब दही वाले मिश्रण को चार हिस्सों में बांटकर पैनकेक पर फैला लें। |
Step 5: अंत में हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:दूध, अंडे, हंग कर्ड, मक्खन, हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया, प्याज, नमक और कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Egg Roll Recipe in Hindi with your friends.