आज हम आपको मटका मलाई कुल्फी रेसिपी (Matka Malai Kulfi Recipe) बता रहे है। होममेड कुल्फी से काफी बढ़िया डिजर्ट है। केसर, पिस्ता और इलाइची इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
Matka Malai Kulfi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
मटका मलाई कुल्फी की सामग्री |
|
2 कप दूध | 1 कप क्रीम |
1 कप कंडेन्सड मिल्क | 1/2 टी स्पून इलाइची |
1/4 कप मिक्स ड्राई फ्रूट | 10-15 (एक बड़े चम्मच दूध में 15 मिनट के लिए भीगा हुआ) केसर |
मटका मलाई कुल्फी बनाने की विधि – Matka Malai Kulfi Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध डालकर इसे मीडियम आंच पर रखें। |
Step 2: फिर इसमें क्रीम डालें डालकर अच्छे से मिक्स करें। और इसे लगातार चलाते रहे। |
Step 3: फिर इसमें कंडेन्सड मिल्क डालकर अच्छे से मिला लें। |
Step 4: अब इसमें केसर डालकर मिलाएं फिर इसके बाद ड्राई फ्रूट्स और इलाइची मिक्स करें। |
Step 5: अब इसे अच्छे से मिला लें और इसे मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह तिहाई हिस्सा न रह जाए। |
Step 6: अब आंच को धीरे कर दें और फिर इसे ठंडा होने दीजिएं। |
Step 7: फिर जब यह ठंडा हो जाए तब इस मिश्रण को मटको में पलटकर फ्रिज में पूरी रात के लिए रख दीजिएं। |
Step 8: अंत में ठंडी मटका कुल्फी को ड्राई फ्रूट्स और नट्स से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:क्रीम, दूध, इलाइची, कंडेन्सड मिल्क, केसर, मिक्स ड्राई फ्रूट |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Matka Malai Kulfi Recipe in Hindi with your friends.