आज हम आपको सिंधी टिडली दाल रेसिपी (Sindhi Tidli Dal Recipe) बता रहे है। यह एक सिंधी दाल रेसिपी है, इसमें तीन अलग अलग दाल उड़द दाल, चना दालऔर हरी छीलके वाली दाल का उपयोग करते है। इसमें जीरा, लहसुन और हींग का एक बढ़िया तड़का देते है।
Sindhi Tidli Dal Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
सिंधी टिडली दाल की सामग्री – Ingredients for Sindhi Tidli Dal |
|
1/2 कप चना दाल | 1/2 कप हरी मूंग दाल |
1/4 कप उड़द दाल | 2 छोटा टमाटर |
2 हरी मिर्च | 1/2 टी स्पून अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून धनिया पत्ती | 5 लहसुन की कलियां |
1 टेबल स्पून घी | एक चुटकी हींग |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार मिर्च पाउडर |
सिंधी टिडली दाल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले उड़द की दाल, चना दाल और मूंग चिल्का दाल लेकर इसे एक कटोरी पानी में दो घंटे के लिए भिगो दीजिये। |
2: फिर कुकर में दो घंटे बाद दाल को डालें और हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालें। |
3: अब इसे तीन-चार सीटी आने तक पकने दीजिये। |
4: फिर इसके बाद दाल को बाउल में निकाल लें। |
5: अब तेल गर्म करके स्वादानुसार जीरा, हींग, कटा हुआ लहसुन और मिर्च डालकर तड़का तैयार करें। |
6: फिर गर्मागर्म तड़का टिडली दाल के ऊपर डालें। |
7: अंत में धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:हरी मूंग दाल, चना दाल, टमाटर, उड़द दाल, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, धनिया पत्ती, हींग, घी, नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sindhi Tidli Dal Recipe in Hindi with your friends.