आज हम आपको आलू हरे लहसुन की सब्जी रेसिपी (Aloo Hare Lehsun Ki Sabzi Recipe) बता रहे है। यह हरे लहसुन के साथ आलू और मसालों के मिश्रण से तैयार होने वाली एक सिंधी सब्जी है। इसे बनाना काफी आसान है और इसे हरे लहसुन की वजह से एक बढ़िया स्वाद मिलता है, आप इस सब्जी को अगली डिनर पार्टी में बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Aloo Hare Lehsun Ki Sabzi Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
आलू हरे लहसुन की सब्जी की सामग्री – Ingredients for Aloo Hare Lehun Ki Sabzi |
|
250 ग्राम हरा लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 आलू |
1/2 टी स्पून जीरा | 2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1/2 टी स्पून आम का पाउडर | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर | धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए |
आलू हरे लहसुन की सब्जी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके जीरा डालकर चटकने तक का इंतज़ार करें। |
2: फिर आलू डालकर आलू को नरम होने तक पका लें, ध्यान रहे इन्हे पूरी तरह नहीं पकाना है। |
3: अब सारे मसालों और लहसुन के पत्तों को डालकर ढककर 5-10 मिनट तक पकने दें। अगर जरूरत हो तो पानी दाल सकते है। |
4: अंत में धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:आलू, हरा लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, आम का पाउडर, धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Aloo Hare Lehsun Ki Sabzi Recipe in Hindi with your friends.