आज हम आपको ओट्स मटर चीला रेसिपी (Oats Matar Cheela Recipe) बता रहे है। यह एक बढ़िया ब्रेकफास्ट मील है। इस स्वादिष्ट चीले को ओट्स, लहसुन, अदरक और मिर्च के साथ तैयार किया जाता है। इसे बनाना काफी आसान है।
Oats Matar Cheela Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
ओट्स मटर चीला की सामग्री – Ingredients for Oats Matar Cheela |
|
1/2 कप रोल्ड ओट्स | 1/2 कप मटर |
1/2 इंच अदरक | 2-3 लहसुन की कलियां |
1-2 हरी मिर्च | 1/2 टी स्पून अजवायन |
एक चुटकी हींग | नमक / सेंधा नमक (स्वादानुसार) |
देसी घी (आवश्यकतानुसार) |
ओट्स मटर चीला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले रोल्ड ओट्स को पूरी रात भिगो दीजिये। |
2: फिर मटर को एक से दो मिनट तक उबाल लिजिएं। |
3: अब एक चटनी ग्राइंडर में उबली हुई मटर, लहसुन, अदरक, अजवाइन, हरी मिर्च, नमक और हींग डालकर अच्छी तरह पीस लिजिएं। |
4: फिर ओट्स का पानी निकालकर ओट्स को अच्छे से साफ कर लें। |
5: अब ओट्स को दरदरा मैश करके इसमें मटर का पेस्ट डालकर सब कुछ एक साथ मिला लें। |
6: फिर एक तवा गर्म करके उस पर थोड़ा देसी घी डालें। |
7: अब तवा पर एक चम्मच बैटर डालकर समान रूप से फैला लें। |
8: फिर मीडियम आंच पर दोनों साइड से सुनहरे भूरे रंग का होने तक अच्छी तरह से सेकें। अगर जरूरत हो तो किनारों पर थोड़ा घी लगा सकते है। |
9: अंत में केचप के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मटर, रोल्ड ओट्स, लहसुन की कलियां, अदरक, अजवायन, हरी मिर्च, नमक / सेंधा नमक (स्वादानुसार), देसी घी (आवश्यकतानुसार), हींग |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Oats Matar Cheela Recipe in Hindi with your friends.