आज हम आपको चिकन लॉलीपॉप रेसिपी (Chicken Lollipops Recipe) बता रहे है। चिकन लॉलीपॉप एक जूसी और क्रिस्पी इंडियन चिकन डिश है। यह एक काफी पॉपुलर स्नैक रेसिपी है जो हर भारतीय रेस्टोरेंट के मेन्यू में मिल जाती है। नॉनवेज पसंद करने वालों ने इसे कई बार खाया होगा। रेस्टोरेंट जैसा ही चिकन लॉलीपॉप आप चाहे तो घर पर भी बना सकते हैं।
Chicken Lollipops Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
चिकन लॉलीपॉप की सामग्री |
|
6 चिकन विंग्स | 1 (हल्का फेंटा हुआ) अंडा |
1 कप कॉर्नफ्लार | 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट |
1 टी स्पून अदरक का पेस्ट | 1 टी स्पून नमक |
डीप फ्राई करने के लिए तेल |
चिकन लॉलीपॉप बनाने की विधि – Chicken Lollipops Recipe – Chicken Recipes |
Step 1: सबसे पहले अंडा, चिकन, लहसुन, कॉर्नफ्लार, अदरक और जरूरत के मुताबिक बाउल में पानी डालकर मिक्स कीजिए ताकि चिकन के पीस इस बैटर से पूरी तरह कवर हो सकें। अब बाउल को 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिये। |
Step 2: अब तेल गर्म करके इन्हें तेज आज पर डीप फ्राई करें। पहले तेज आंच पर करें फिर धीमी आंच पर करें ताकि वह पूरी तरह पक सकें। |
Step 3: अब चिकन के टुकड़ों को निकालकर ऐब्सॉर्बन्ट पेपर पर रखियें। |
Step 4: अंत में सर्व करने से बिल्कुल ठीक पहले तेल को दोबारा गर्म करके चिकन विंग्स को ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर ऐब्सॉर्बन्ट पेपर पर रखें और अब सर्व करें। |
Key Ingredients:अंडा, चिकन विंग्स, लहसुन का पेस्ट, कॉर्नफ्लार, नमक, अदरक का पेस्ट, तेल |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Chicken Lollipops Recipe in Hindi with your friends.
very nice indian recipes