आज हम आपको मच्छी अमृतसरी रेसिपी (Machhi Amritsari Recipe) बता रहे है। जिन लोगों को सीफूड खाना पसंद है उनके लिए यह एक बढ़िया स्नैक रेसिपी है।इस डिश में मछली के टुकड़ों को बेसन, अंडे, नींबू के रस और दही से बनें बैटर में कोट करके इन पीसों को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करते है।
Machhi Amritsari Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
मच्छी अमृतसरी की सामग्री – Ingredients for Machhi Amritsari |
|
500 ग्राम फिश फिलेट / फिश फिंगर | 50 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट |
10 ग्राम लाल मिर्च पाउडर | 20 ml (मिली.) नींबू का रस |
5 ग्राम अजवाइन | 200 ग्राम बेसन |
2 अंडे | 100 ग्राम दही |
स्वादानुसार नमक | डीप फ्राई करने के लिए तेल |
मच्छी अमृतसरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मछली को साफ और धोकर फिंगरर्स या फिलेट में काट लें। |
2: फिर नींबू का रस, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अदरक लहसुन का पेस्ट लगाएं। |
3: अब दही, बेसन, नमक, अजवाइन, अंडे और पानी डालकर एक बैटर बना लिजिएं। |
4: फिर इस बैटर में मछली को 10 मिनट के लिए मैरीनेट कर लें। |
5: अब एक पैन में तेल गर्म करके मछली को हल्का भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें। |
6: अंत में चाट मसाला और नींबू वेजेस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:अदरक लहसुन का पेस्ट, फिश फिलेट / फिश फिंगर, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, बेसन, अजवाइन, दही, अंडे, डीप फ्राई करने के लिए तेल, नमक |
Follow our Social Pages for More Fish Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Machhi Amritsari Recipe in Hindi with your friends.