आज हम आपको राज कचौरी रेसिपी (Raj Kachori Recipe) बता रहे है। यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। आपको राज कचौरी छोटे ढाबे से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट तक पर आसानी से मिल जाती है। इसका स्वाद हर किसी को अच्छा लगता है। राज कचौरी को बनाना बहुत आसान है। आप इसे अचानक भूख लगने पर कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। शाम को चाय के साथ भी आप इसे बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Raj Kachori Recipe in Hindi
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
राज कचौरी की सामग्री |
|
1 राज कचौरी बास्केट | 2 टेबल स्पून दही, मीठा |
1 टेबल स्पून इमली की चटनी | 1 टेबल स्पून धनिए की चटनी |
फीलिंग बनाने के लिए: | |
100 ग्राम आलू (उबले हुए) | 100 ग्राम स्प्राउट |
1 दही भल्ला | 4 पापड़ी |
50 ग्राम छोले (उबले हुए) | थोडे से अनार के दाने, भुजिया और अदरक जूलियन |
सीजनिंग के लिए: | |
एक चुटकी पीली मिर्च | कालीमिर्च |
नमक |
राज कचौरी बनाने की विधि – Raj Kachori Recipe – Snacks Recipes |
Step 1: सबसे पहले राज कचौरी बास्केट में दही भल्ला, पापड़ी, स्प्राउट, उबले हुए छोले, भुजिया, अदरक और अनार डालें। |
Step 2: फिर इस पर सीजनिंग छिड़कें। |
Step 3: अब इस पर धनिए की चटनी, दही और इमली की चटनी डालें। |
Step 4: अंत में अनार के दानों से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:दही, राज कचौरी बास्केट, धनिए की चटनी, इमली की चटनी, स्प्राउट, आलू (उबले हुए), पापड़ी, दही भल्ला, पीली मिर्च, छोले (उबले हुए), नमक, कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Raj Kachori Recipe in Hindi with your friends.