आज हम आपको कैरमलाइज्ड सेसमी स्मोक्ड आमंड रेसिपी (Caramelized Sesame Smoked Almonds Recipe) बता रहे है। यह स्नैक लंच के लिए एकदम बढ़िया है। आपको इसमें सॉल्ट और स्वीट का काफी अच्छा बैलेंस मिलेगा, आपकी शाम चाय के लिए और बीच में लगने वाली भूख के लिए भी यह अच्छा विकल्प है।
Caramelized Sesame Smoked Almonds Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
कैरमलाइज्ड सेसमी स्मोक्ड आमंड की सामग्री – Ingredients for Caramelized Sesame Smoked Almonds |
|
400 gms साबुत बादाम | 100 ग्राम सफेद और काले तिल |
150 ग्राम चीनी | 10 ग्राम रोजमेरी |
10 ग्राम लाल मिर्च पाउडर | 10 ग्राम नमक या सेंधा नमक |
कैरमलाइज्ड सेसमी स्मोक्ड आमंड बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में बादाम को ड्राई रोस्ट कर लें और फिर उन्हें ठंडा होने दीजिये जिससे वे क्रंची हो जाए। अब एक दूसरे पैन में चीनी लेकर इसे कैरमलाइज होने दीजिये और फिर इसमें रोस्टेड बादाम को डालकर मिक्स कर लें। |
2: फिर जब बादाम चाशनी में कोट हो जाए तब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर पूरी तरह ग्लेज होने दीजिये। |
3: अब इन्हें एक साफ ट्रे पर निकालकर इस पर सफेद तिल और सेंधा नमक डालकर कोट कर लें। फिर एक चारकोल (कोयला) लेकर इसे जलाकर एक बाउल में रखें, अब इस पर थोड़ी सी रोजमेरी डालकर इसे बादाम के बीच में रखकर स्मोक कीजिए। |
4: आप इन बादाम को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते है। |
Key Ingredients:सफेद और काले तिल, साबुत बादाम, रोजमेरी, चीनी, नमक या सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Caramelized Sesame Smoked Almonds Recipe in Hindi with your friends.