आज हम आपको ब्रेड चना बास्केट रेसिपी (Bread Chana Basket Recipe) बता रहे है। यह एक काफी सिम्पल और हेल्दी रेसिपी है, यह बच्चों और बड़ों को काफी पसंद आएगी। ब्रेड चना बास्केट एक काफी अच्छा एपेटाइजर, किड्स लंच बॉक्स या फिर किसी भी स्नैक टाइम के लिए काफी अच्छा है।
Bread Chana Basket Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
ब्रेड चना बास्केट की सामग्री – Ingredients for Bread Chana Basket |
|
ब्रेड बास्केट के लिए: | |
6 ब्रेड स्लाइस वाइट/ब्राउन | मक्खन |
चना चाट के लिए: | |
1 कप चना (उबले हुए) | 1 मीडियम प्याज, बारीक कटा हुआ |
1 मीडियम टमाटर, बारीक कटा हुआ | 1 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 टेबल स्पून चना मसाला | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
2 टी स्पून तेल | स्वादानुसार नमक |
ब्रेड चना बास्केट बनाने की विधि |
ब्रेड बास्केट बनाने के लिए: |
1: सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर इसे गोलाकार दीजिये। |
2: फिर इसे हल्का सा बेलकर सीधा कर लें। |
3: अब ब्रेड के दोनों तरफ मक्खन लगा लें। |
4: फिर इन्हें मफिन पैन में अच्छी तरह दबाकर लगा लें। |
5: अब 190 डिग्री पर ओवन को ब्रेड को 11 से 13 मिनट के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें। |
6: फिर इन्हें निकालकर वायर रैक पर रख दें जिससे यह ठंडे हो सेकें। |
चना मसाला/चना चाट बनाने के लिए: |
1: पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें प्याज और जीरा डालकर 2 मिनट के लिए भून लें। फिर इसमें अदरक लहसुन डालकर भूनें जिससे इसके कच्चे पन की महक निकल सकें। |
2: अब इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह पकने तक पका लें। |
3: फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, चना मसाला पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। |
4: अब इसमें उबला हुआ चना मिला लें, फिर 1/4 कप पानी डालकर 5 से 10 मिनट तक उबाल लें। |
5: फिर एक बार जब यह ड्राई हो जाए तब आंच को बंद कर दीजिये। अंत में इसे हरा धनिया से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मक्खन, ब्रेड स्लाइस वाइट/ब्राउन, प्याज, चना (उबले हुए), जीरा, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, चना मसाला, नमक, तेल |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bread Chana Basket Recipe in Hindi with your friends.