आज हम आपको टोमैटो पनीर रेसिपी (Tomato Paneer Recipe) बता रहे है। यह एक लो फैट पनीर रेसिपी है, इसे टमाटर और पनीर के मेल से बनाया जाता है। इसमें टेस्ट के लिए चुटकी भर चीनी और हल्के मसालों के साथ जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
Tomato Paneer Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
टोमैटो पनीर की सामग्री – Ingredients for Tomato Paneer |
|
1 टेबल स्पून जैतून का तेल | 1 टी स्पून जीरा |
1 चक्रफूल | 1/2 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
1/2 शिमला मिर्च | 1 1/2 कप टोमैटो प्यूरी |
1 कप पनीर | 1-2 टी स्पून चीनी |
स्वादानुसार नमक | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
1/4 कप दूध | गार्निशिंग के लिए हरा धनिया |
टोमैटो पनीर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में जैतून का तेल गर्म करके इसमें चक्रफूल, जीरा और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। |
2: फिर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालकर एक मिनट के लिए भून लें। |
3: अब इसमें टमाटर की प्यूरी, गरम मसाला, चीनी और नमक डालकर तेल अलग होने तक पकाएं। |
4: फिर इसमें दूूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब पनीर के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकने दें। ध्यान रहे दूध को ओवर कुछ न करें नहीं तो यह फट सकता है। |
5: अंत में हरा धनिया से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
6: नोट: नॉनस्टिक पैन पर पनीर के टुकड़े हल्का सा ग्रिल कर सकते हैं। आप इसके अलावा हरी मिर्च को भी लम्बाई में काट कर डाल सकते हैं। |
Key Ingredients:जीरा, जैतून का तेल, अदरक लहसुन का पेस्ट, चक्रफूल, टोमैटो प्यूरी, शिमला मिर्च, चीनी, पनीर, गरम मसाला, नमक, हरा धनिया, दूध |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tomato Paneer Recipe in Hindi with your friends.