आज हम आपको पनीर टमाटर की सब्जी रेसिपी (Paneer Tamatar Ki Subzi Recipe) बता रहे है। पनीर टमाटर की सब्जी एक काफी टेस्टी इंडियन वेजिटेरियन सब्जी है, आप इसे लंच में बना सकते हैं, आपको इसमें टमाटर की टैंगीनेस का एक अच्छा स्वाद मिलेगा। इस डिश में पनीर को टमाटर की ग्रेवी में मसालों के साथ पकाया जाता है।
Paneer Tamatar Ki Subzi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
पनीर टमाटर की सब्जी की सामग्री – Ingredients for Paneer Tamatar Ki Subzi |
|
400 gms पनीर | 2 टमाटर |
1 टी स्पून अदरक | 1 टी स्पून हरी मिर्च |
1 टी स्पून जीरा | 1 टेबल स्पून घी |
पनीर टमाटर की सब्जी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले टमाटर को धोकर ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बना लिजिएं। |
2: अब एक पैन में घी गर्म करके इसमें जीरा डालकर चटकने दीजिये। फिर हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ देर पकने दें। |
3: फिर टमाटर की प्यूरी के साथ नमक डालकर कुछ देर चलाएं। |
4: अब थोड़ा सा पानी डालकर इसे ढक दें। फिर 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। |
5: फिर पनीर के पीस डालकर ग्रेवी में उबाल आने दीजिये। |
6: अंत में इसे रोटी या परांठे के साथ सर्व कीजिये। |
Key Ingredients:टमाटर, पनीर, हरी मिर्च, अदरक, घी, जीरा |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paneer Tamatar Ki Subzi Recipe in Hindi with your friends.