आज हम आपको कोल्ड टोमैटो जूस रेसिपी (Cold Tomato Juice Recipe) बता रहे है। आपका मन अगर कुछ हेल्दी पीने का करें तो यह एक बढ़िया ड्रिंक है। इस रिफ्रेशिंग जूस को पुदीने, टमाटर, दही और खीरा को मिलाकर केवल 30 मिनट के अंदर बना सकते हैं।
Cold Tomato Juice Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
कोल्ड टोमैटो जूस की सामग्री – Ingredients for Cold Tomato Juice |
|
3 कप पके हुए टमाटर (टुकड़ों में कटे हुए) | 1/2 कप खीरा(छीलकर कटा हुआ) |
1 लौंग | 1/4 कप दही |
पुदीने की टहनी | 1/4 टी स्पून स्टेविया |
1/4 टी स्पून सेंधा नमक |
कोल्ड टोमैटो जूस बनाने की विधि |
1: सबसे पहले खीरा, लहसुन और टमाटर को ब्लेंड में डालें। |
2: फिर इसमें सेंधा नमक, दही और स्टेविया डालें। |
3: अब इसे स्मूद होने तक ब्लेंड कर लें। |
4: फिर एक गिलास में बर्फ के टुकड़े और पुदीने के पत्ते डालें। |
5: अंत में इसमें विप्ड मिश्रण डालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:खीरा(छीलकर कटा हुआ), पके हुए टमाटर (टुकड़ों में कटे हुए), दही, लौंग, स्टेविया, सेंधा नमक, पुदीने की टहनी |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Cold Tomato Juice Recipe in Hindi with your friends.