आज हम आपको आमंड एंड चिकन मोमोज़ (विदाउट शेल) रेसिपी (Almond and Chicken Momos Recipe) बता रहे है। यह परफेक्ट स्ट्रीट स्नैक है। इन चिकन मोमोज़ में बादाम डालकर परफेक्शन के साथ बनाया गया है। आपको मोमोज का यह नया स्वाद जरूर पसंद आएगा। इन चिकन मोमोज़ को बनाना बहुत आसान है। आप इन स्वादिष्ट बादाम एंड चिकन मोमोज़ को ऐपटाइजर के रूप में अगली पार्टी में सर्व कर सकते हैं।
Almond and Chicken Momos Recipe in Hindi
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
आमंड एंड चिकन मोमोज़ (विदाउट शेल) की सामग्री – Ingredients for Almond and Chicken Momos (without shell) |
|
250 ग्राम चिकन कीमा | 1 टेबल स्पून लहसुन, बारीक कटा हुआ |
3 टेबल स्पून गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ | 3 टेबल स्पून हरी प्याज, बारीक कटा हुआ |
1 टेबल स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ | 1 टेबल स्पून सोया सॉस |
1 टेबल स्पून ओस्टर सॉस | 1 टी स्पून तिल का तेल |
1 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर | 1 अंडा |
आधा कप (ब्लांच) बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ | (ग्रीसिंग के लिए ) तेल |
आमंड एंड चिकन मोमोज़ (विदाउट शेल) बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में चिकन कीमा को निकाल लिजिएं। |
Step 2: फिर बादाम को छोड़कर सभी सामग्री को मिलाकर इनके बराबर साइज बॉल्स बना लिजिएं। |
Step 3: फिर इन बॉल्स को कटे हुए बादाम पर रोल करके इन्हे आराम से इन्हें ग्रीस प्लेट में रखें। |
Step 4: अब स्टीमर को तैयार करके इन्हे तेज आंच पर 15 मिनट के लिए इन्हें स्टीम कर लें। |
Step 5: अब आंच से हटाएं और अंत में गर्मागर्म मोमोज को सर्व करें। |
Key Ingredients:लहसुन, चिकन कीमा, हरी प्याज, गाजर, सोया सॉस, अदरक, तिल का तेल, ओस्टर सॉस, अंडा, कालीमिर्च पाउडर, तेल, बादाम |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Almond and Chicken Momos Recipe in Hindi with your friends.