आज हम आपको कुट्टू का परांठा रेसिपी (Kuttu Ka Paratha Recipe) बता रहे है। कुट्टू का परांठा बनाने के लिए सिंघाड़े के आटे और कुट्टू का आटे के साथ अरबी मिलाई जाती है जिससे परांठा क्रिस्पी बनता है। इस कुट्टू के परांठे को आप नवरात्रि के उपवास या अन्य व्रत में भी खा सकते हैं। कुट्टू का परांठा को आप चाहे तो दही के साथ भी खा सकते हैं।
Kuttu Ka Paratha Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
कुट्टू का परांठा की सामग्री | |
1 कप कुट्टू का आटा | 1 कप सिंघाड़े का आटा |
1किलो अरबी (उबाकर, छीलकर मैश की हुई) अरबी | 1 टी स्पून सेंधा नमक |
(आटा गूंथने के लिए) पानी | (डीप फ्राई करने के लिए) घी |
(डस्टिंग के लिए) आटा |
कुट्टू का परांठा बनाने की विधि |
सबसे पहले दोनों प्रकार के आटे को मिक्स कर लें और फिर अरबी और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। |
अरबी आटे को जोड़ने में मदद करती है और पानी जरूरत के हिसाब से मिलाएं। |
अब परांठे बनाने से पहले आटे को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें। |
फिर नॉनस्टिक पैन पर परांठे बनाएं उससे परांठे पर घी कम लगता है। |
अंत में गर्मगर्मा परांठे सर्व करें। |
Key Ingredients:
सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, अरबी, घी, पानी |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kuttu Ka Paratha Recipe in Hindi with your friends.