भारत में होली के अवसर पर स्पेशल ड्रिंक बनाएं जाते हैं, वहीं होली पार्टी के लिए हम भी आपको एक बेहतरीन ड्रिंक बेरी कांजी बता रहे हैं। यह एक टैंगी फ्लेवर वाली कांजी आप सभी को बहुत पसंद आएगी। बेरी कांजी (Berry Kanji) को आप गर्मी के मौसम में कभी भी बनाकर पी सकते हैं और साथ ही घर आए मेहमानों को भी पिला सकते हैं।
Berry Kanji Mocktail Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 1 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
बेरी कांजी की सामग्री |
|
50 ग्राम फिरोजन बेरी | 2 ग्राम हींग |
2 अजवाइन | 5 ग्राम काला नमक |
5 ग्राम नमक | 2 ग्राम चाट मसाला |
लकड़ी का कोयला | 6 लौंग |
6 इलाइची | 5 ml (मिली.) तेल |
पुदीने की कुछ टहनियां | 1 नींबू |
बेरी कांजी बनाने की विधि – Berry Kanji Recipe |
Step 1: सबसे पहले बेरी को दरदरा पीस लें। |
Step 2: फिर एक बाउल लें, और इसमें काला नमक, अजवाइन, चाट मसाला और नमक डालकर मिलाएं। |
Step 3: अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें। |
Step 4: फिर एक कलछी में तेल लेकर गर्म करें, अब इसमें हींग डालें और फिर इसे मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं। |
Step 5: अब एक छोटे बाउल में कोयला लें इस पर इलाइची, लौंग रखकर घी डालकर धुआं कर लें। फिर इसमें बाउल में रखकर स्मोक दें। |
Step 6: अब इस पर ढक्कन लगा दें। |
Step 7: अंत में ठंडा करने के बाद नींबू के किनारे और पुदीना लगाकर सर्व करें। |
Key Ingredients:हींग, फिरोजन बेरी, नींबू, काला नमक, अजवाइन, चाट मसाला, नमक, इलाइची, लौंग, पुदीने की कुछ टहनियां, तेल |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Berry Kanji Recipe in Hindi with your friends.