भारत में गुजिया बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है जो खासकर होली पर बनाई जाती है, गुजिया की बाहरी परत मैदे से बनाते है जिसमें किशमिश, नारियल, खोया के साथ अन्य चीजों को मिलाकर फीलिंग भरते है। लेकिन यहां हम आपको चिरौंजी और गुलकंद से तैयार की गई गुजिया की रेसिपी (Gulkand Gujiya Recipe) बता रहे हैं। तो इस बार होली के अवसर पर आप भी अपने घर में यह गुजिया बना सकते हैं।
Gulkand Gujiya Sweet Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
गुलकंद गुजिया की सामग्री |
|
100 मैदा | 20 ग्राम चिरौंजी |
20 ग्राम नारियल , कद्दूकस | 50 ग्राम खोया |
10 ग्राम इलाइची पाउडर | घी तलने के लिए |
20 ग्राम डालडा | 30 ग्राम गुलकंद |
1 ग्राम केसर | 100 ग्राम चीनी |
गुलकंद गुजिया बनाने की विधि – Gulkand Gujiya Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक कड़ाही में नारियल, चिरौंजी, केसर, मावा, इलाइची और गुलकंद डालकर फीलिंग तैयार करें। |
Step 2: अब मैदे में पानी और घी डालकर आटा तैयार कर लीजिएं। |
Step 3: फिर आटे को 2 घंटे के लिए एक तरफ रख दें। |
Step 4: अब आटे की लोईयां बनायें और पूरी की तरह बेलें। फिर इसमें फीलिंग भरें और इसके किनारों को बंद करके गुजिया का आकार देवें। |
Step 5: फिर इसे घी में फ्राई करें। |
Step 6: अंत में गुजिया पर चाशनी लगाए और पिस्ते से गार्निंश करें। |
Key Ingredients:चिरौंजी, मैदा, खोया, नारियल, घी तलने के लिए, इलाइची पाउडर, गुलकंद, डालडा, चीनी, केसर |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Gulkand Gujiya Recipe in Hindi with your friends.