भारत में कोई भी त्योहार भी बिना किसी खास मिटाई के अधूरा ही लगता है। वहीं होली के मौके पर इतने सारे नमकीन व्यंजन बनाएं जाते हैं और आप भी कोई स्पेशल मिटाई या डिज़र्ट बनाना चाहते हैं तो ठंडाई फिरनी (Thandai Phirni) एकदम बेहतरीन रेसिपी है। वैसे तो फिरनी एक पारंपरिक डिज़र्ट है जिसे ठंडाई का ट्विस्ट दिया जा सकता हैं। तो इस बार होली पर ठंडाई फिरनी जरूर ट्राई करें।
Thandai Phirni Drink Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
ठंडाई फिरनी की सामग्री |
|
250 ग्राम दूध , full cream | 1/2 कप चावल, soaked |
2 इलाइची | 15-20 रेशे 2 बड़े चम्मच दूध में भीगे हुए केसर |
3 टेबल स्पून ठंडाई मसाला पाउडर | 1 कप चीनी |
2 टेबल स्पून बादाम और पिस्ता, टुकड़ों में कटा हुआ |
ठंडाई फिरनी बनाने की विधि – Thandai Phirni Recipe |
Step 1: सबसे पहले क्रीम वाली फिरनी बनाने के लिए दूध को उबाल लें। |
Step 2: फिर जब दूध उबलने लगे तो इसमें हरी इलाइची डालें। |
Step 3: अब इस बीच में आप चावलों को दरदरा पीस लीजिए। |
Step 4: अब उबलते हुए दूध में ठंडाई मसाला, चीनी, और चावल केसर वाला दूध डालें। अब इसे 20 मिनट के लिए चलाएं जब तक की यह गाढ़ा न हो जाए। |
Step 5: फिर जब यह गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने देवें। |
Step 6: अब इसे कुल्हड़ में निकाल लें और फ्रीज में 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने दीजिएं। फिर ड्राई फ्रूट्स से इसे गार्निश करें। |
Step 7: होली पार्टी के मजेदार खाने के बाद अंत में ठंडाई फिरनी को डिज़र्ट के रूप में सर्व करें। |
Key Ingredients:चावल, दूध, केसर, बादाम और पिस्ता, इलायची, चीनी, ठंडाई मसाला पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Thandai Phirni Recipe in Hindi with your friends.