आज हम आपको मिंट कीवी लेमनेड रेसिपी (Mint Kiwi Lemonade Recipe) बता रहे है। यह गर्मी के लिए एक शानदार ड्रिंक है, यह काफी रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जिसमें कीवी और नींबू का काफी अच्छा टैंगी स्वाद मिलेगा। आप इसे केवल 15 मिनट में बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Mint Kiwi Lemonade Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
मिंट कीवी लेमनेड की सामग्री – Ingredients for Mint Kiwi Lemonade |
|
6 कीवी | 4 नींबू |
2 कप पानी | 2/3 कप चीनी |
8 पुदीने की टहनी | स्पार्कलिंग वॉटर |
मिंट कीवी लेमनेड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले चीनी और पानी को एक साथ तब तक उबाल लें जब तक की वह पूरी तरह से घुल न जाएं। फिर इसे आंच से हटाकर इसमें पुदीना डालकर 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
Step 2: अब इतनी देर कीवी को छीलकर फूड प्रोसेसर में डालकर ब्लेंड कर लें। फिर इस प्लप को एक बर्तन में निकाल लिजिएं। अब नींबू का रस निकालकर बर्तन में डालें। |
Step 3: फिर सिरप में से पुदीने के पत्ते निकालकर बर्तन में डालें। अब इसे हलके से मिक्स कर लें और फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिये जिससे सारे फलेवर अच्छे से आपस में मिल जाए। |
Step 4: अब आपकी इच्छानुसार एक गिलास में बर्फ डाले, फिर कीवी लेमनेड का 2/3 भाग डालें, फिर गिलास में पानी डालकर सर्व करें। |
Key Ingredients:नींबू, कीवी, चीनी, पानी, स्पार्कलिंग वॉटर, पुदीने की टहनी |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mint Kiwi Lemonade Recipe in Hindi with your friends.