Apple Crumb Pie Recipe
Easy Recipes Indian Recipes Snacks Recipes Sweet Recipes Veg Recipes

Apple Crumb Pie Recipe in Hindi – एप्पल क्रम्ब पाई रेसिपी – Snacks Recipes

आज हम आपको एप्पल क्रम्ब पाई रेसिपी (Apple Crumb Pie Recipe) बता रहे है। यह गर्मागर्म और मुंह में जाते ही घुल जाने वाली एक कुरकरी और स्वादिष्ट एप्पल पाई है। आप इस स्वादिष्ट ऐप्पल पाई को काफी आसानी से घर पर बना सकते है।

Apple Crumb Pie Recipe

पकाने का समय: 1 घंटा 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 25 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 1 घंटा 55 मिनट

एप्पल क्रम्ब पाई की सामग्री – Ingredients for Apple Crumb Pie

9 inch पाई शेल (पके हुए और ठंडा) 8 गोल्डन सेब (छील कर टुकड़ों में काट लें)
2 टेबल स्पून मैदा 1/8 टी स्पून जायफल
1 टी स्पून दालचीनी 3/4 कप चीनी
1/4 कप ब्राउन शुगर 2 1/2 कप दालचीनी क्रंब टॉपिंग

एप्पल क्रम्ब पाई बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले ओवन को 425 डिग्री तक पहले से गर्म कर लें। ओवन रैक को बीच की शेल्फ पर रखें। फॉयल के साथ एक बेकिंग शीट को लाइन कर लें।
2: अब एक छोटी कटोरी में दोनों चीनी, मैदा, जायफल और दालचीनी को एक साथ फेंट लिजिएं।
3: फिर सेब को छील कर छोटे टुकड़ों में काटकर एक बड़े कटोरे में रख लें। ध्यान रहे आपको लगभग 8 कप कटे हुए सेब (1000 ग्राम या 2 पाउंड) होने चाइये।
4: अब चीनी के मिश्रण के साथ सेब के टुकड़ों को अच्छी तरह से टॉस करके तैयार पाई पैन में रख दें।
5: फिर अपनी उंगलियों से क्रम्ब टॉपिंग को क्रंच करके क्रम्ब मिश्रण के बड़े क्लंप के साथ सेब को कवर कर लें।
6: अब लाइन किए फॉयल पर पाई रखकर 45-55 के लिए मध्य रैक पर सेंक लें। आप इस बात का ध्यान रखें कि जब तक कि सेब पके हुए और क्रम्ब टोस्टि‍ड न लगे इस तब तक सेकना है। 45 मिनट बाद पाई पर कड़ी नजर रखें। अगर यह जल्दी भूरा होने लग जाए तो आपको इसे पाई शील्ड से ढंकना पड़ सकता है।
7: फिर कम से कम एक घंटे के लिए इसे कूलींग रैक पर रख दें। ध्यान रहे इस पाई को गर्म सर्व किया जाता है। इसे गर्म करने के लिए 20 मिनट के लिए 350 डिग्री ओवन में रखें।

Key Ingredients:

गोल्डन सेब (छील कर टुकड़ों में काट लें), पाई शेल (पके हुए और ठंडा), जायफल, मैदा, चीनी, दालचीनी, दालचीनी क्रंब टॉपिंग, ब्राउन शुगर

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Apple Crumb Pie Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *