Classic Tiramisu Recipe
Dinner Recipes Indian Recipes Sweet Recipes

क्लास‍िक तिरामिसू रेसिपी – Classic Tiramisu Recipe in Hindi

आज हम आपको क्लास‍िक तिरामिसू रेसिपी (Classic Tiramisu Recipe) बता रहे है। आपके टेबल पर यह डिज़र्ट में एक स्वादिष्ट एडिशन होगा। यह एक कॉफी और कॉफी लिक्योर के साथ काफी आसान रेसि‍पी है।

Classic Tiramisu Recipe

पकाने का समय: 45 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 2 घंटे 15 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 3 घंटे

क्लास‍िक तिरामिसू की सामग्री – Ingredients for Classic Tiramisu

1.5 kg मसकारपोन चीज़ 1 लीटर फ्रेंच क्रीम
12 अंडे की जर्दी सुनहरी 300 gms चीनी
12 अंडे का सफेद भाग 185 ml (मिली.) कहलुआ लिक्योर
20 लेडीफ़िंगर कुकीज़

क्लास‍िक तिरामिसू बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले मसकारपोन चीज़ और क्रीम को स्मूद होने तक मिला लें।
फिर बड़े बर्तन में चीनी और एग योक को डालकर डबल बॉयलर में तब तक रखें जब तक कि यह गहरा पीला न हो जाए। इसके बाद इसमें चीज़ डालें।
2: अब एक मशीन बॉल में अंडे का सफेद भाग और चीनी मिला लें, जब तक कि यह नर्म पेस्ट जैसा न बन जाए।
3: फिर दोनों मिश्रणों को कट एंड फोल्ड मेथड से मिला लिजिएं।
4: अब इसमें कहलुआ लिक्योर मिला लें। फिर मशीन से ताजा एसप्रेसो लिजिएं और कमरे के तापमान जितना ठंडा कर लें। फिर इसमें 2 चम्मच कहलुआ मिला लें।
5: फिर लेडीफ़िंगर लेकर इन्हें तेजी से कहलुआ में 1 से 2 सेकेंड के लिए रखें।
6: अब इन लेडीफ़िंगर को एक गिलास या कटोरे में रखकर इसके ऊपर क्रीम मिक्चर को डालें।
7: फिर इसी तरह लेडीफ़िंगर कुकीज़ की एक और लेयर बना लें और उसे क्रीम मिक्चर से कवर कर लें।
8: लिजिएं तिरामिसू तैयार है। फिर इसे 1 से दो घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। अंत में कोको पाउडर छिड़क कर सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

फ्रेंच क्रीम, मसकारपोन चीज़, चीनी, अंडे की जर्दी सुनहरी, कहलुआ लिक्योर, अंडे का सफेद भाग, लेडीफ़िंगर कुकीज़

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Classic Tiramisu Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *