आज हम आपको होममेड ब्रेड गुलाब जामुन रेसिपी (Homemade Bread Gulab Jamun Recipe) बता रहे है। यह भारत में एक पारंपरिक मिठाई है, यह काफी पसंद की जाने वाली मिठाई में से एक है। इन होममेड गुलाब जामुन को ब्रेड, मिल्क पाउडर और मलाई से तैयार किया जाता है। यह बनाने में भी काफी आसान और स्वादिष्ट दोनों है। इसे आप जरूर ट्राई करें।
Homemade Bread Gulab Jamun Recipe in Hindi
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
होममेड ब्रेड गुलाब जामुन की सामग्री – Ingredients for Homemade Bread Gulab Jamun |
|
8 ब्रेड स्लाइस | 2 टेबल स्पून मलाई/क्रीम |
1/3 कप दूध | 1 टेबल स्पून मैदा |
1 कप घी/नैचुरल तेल | 1 कप चीनी |
2-4 इलाइची | 6-8 केसर के रेशे |
गुलाब जल वैकल्पिक |
होममेड ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लेकर उन्हें पीसकर ताजा ब्रेड क्रम्ब्स बना लिजिएं। |
2: फिर इसमें मिल्क पाउडर और मलाई डालकर हल्का सा मैश कर लिजिएं। |
3: फिर थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर नरम आटा गूंथ लिजिएं। |
4: फिर इसमें से छोटी-छोटी लोई बनाकर एक प्लेट में रखें। |
5: अब एक पैन में घी/नैचुरल तेल गर्म करके आटे की लोईयों को बैचों में तल लिजिएं। |
6: इन बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक हल्का सा फ्राई कर लिजिएं। |
7: अब जब आप आटे के गोले तल रहे हों, तब दूसरे पैन में एक कप पानी गर्म कर लें। |
8: फिर गर्म पानी में चीनी डालकर थोड़ा गाढ़ा होने तक चलाएं, फिर केसर के तार और कुटी हुई इलायची की फली डालें। |
9: अब चाशनी में उबाल आने पर गैस बंद कर दें। |
10: फिर तली हुई लोई को चाशनी में डालकर 5 से 10 मिनट छोड़ दें, अंत में अपनी पसंद के अनुसार गर्म या ठंडा सर्व कीजिये। |
Key Ingredients:मलाई/क्रीम, ब्रेड स्लाइस, मैदा, दूध, चीनी, घी/नैचुरल तेल, केसर के रेशे, इलाइची, गुलाब जल वैकल्पिक |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Homemade Bread Gulab Jamun Recipe in Hindi with your friends.