आज हम आपको स्पाइसी वॉटरमेलन सूप रेसिपी (Spicy Watermelon Soup Recipe) बता रहे है। यह वॉटरमेलन फल से बनने वाला सूप काफी स्वादिष्ट है, इसे बनाना बहुत आसान है। आप इसे केवल 15 मिनट में बना सकते हैं।
Spicy Watermelon Soup Recipe in Hindi
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
स्पाइसी वॉटरमेलन सूप की सामग्री – Ingredients for Spicy Watermelon Soup |
|
6 कप तरबूज | 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
2 टेबल स्पून पुदीना | 1/2 टेबल स्पून चिली फलेक्स |
जैतून का तेल (पकाने के लिए) |
स्पाइसी वॉटरमेलन सूप बनाने की विधि |
1: सबसे पहले थोड़े से तेल में अदरक लहसुन का पेस्ट और चिली फलेक्स डालकर भून लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें। |
2: अब ब्लेंडर में पुदीने और तरबूज को डालकर प्यूरी बना लिजिएं। |
3: फिर इस प्यूरी को अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ पैन में डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पका लें। इसे अच्छे से मिला लें और फिर ठंडा कर लें। |
4: आप चाहे तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं, अंत में इस पर थोड़ा जैतून का तेल डालें और पुदीने की एक टहनी से गार्निश कीजिए। ध्यान रहे यह सूप उसी दिन पीने के लिए अच्छा है जिस दिन इसे बनाया जाता है। |
Key Ingredients:अदरक-लहसुन का पेस्ट, तरबूज, चिली फलेक्स, पुदीना, जैतून का तेल (पकाने के लिए) |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Spicy Watermelon Soup Recipe in Hindi with your friends.