आज हम आपको एगलेस चॉकलेट चिप्स रेसिपी (Eggless Chocolate Chip Cookies Recipe) बता रहे है। इन क्रिस्पी चॉकलेटी कुकीज को झटपट चॉकलेट चिप्स और बिना अंडे के केवल सिम्पल तीन सामग्री के साथ 30 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं।
Eggless Chocolate Chip Cookies Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
एगलेस चॉकलेट चिप्स की सामग्री – Ingredients for Eggless Chocolate Chip Cookies |
|
1/3 कप डार्क चॉकलेट चिप्स | 1/3 कप मक्खन |
1/3 कप लो कैलोरी स्वीटनर | 1 टी स्पून वेनिला एसेंस |
1 कप मैदा | 1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा |
1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर | 2-3 टेबल स्पून दूध |
एगलेस चॉकलेट चिप्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट कर लें। |
2: फिर एक कटोरे में कम कैलोरी वाले स्वीटनर और मक्खन को एक इलेक्ट्रिक बीटर का उपयोग करके लाइट होने तक फेंट लें। फिर वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
3: अब मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। इसमें डार्क चॉकलेट चिप्स और दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाकर डो तैयार कर लिजिएं। |
4: फिर तैयार डो को समान भागों में बांटकर बॉल्स का आकार देकर थोड़ा सपाट कर लें। |
5: अब इन कुकीज को बेकिंग ट्रे में लगाकर प्रीहीटेड ओवन में डालकर 10-12 मिनट तक बेक करके ओवन से निकाल लें और फिर इसे ठंडा करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मक्खन, डार्क चॉकलेट चिप्स, वेनिला एसेंस, लो कैलोरी स्वीटनर, बेकिंग सोडा, मैदा, दूध, बेकिंग पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Eggless Chocolate Chip Cookies Recipe in Hindi with your friends.