आज हम आपको केसर और तिल मोदक रेसिपी (Saffron and Sesame Modak Recipe) बता रहे है। यह गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाई जाने वाली एक काफी स्वादिष्ट मिठाई है। यह भगवान गणेश की पसंदीदा मिठाई है, इसलिए इस अवसर पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया जाता है। आपको मोदक की इस मिठाई में तिल और केसर के साथ खसखस, नारियल, इलाइची और गुड़ का स्वाद भी मिलेगा।
Saffron and Sesame Modak Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 25 मिनट |
केसर और तिल मोदक की सामग्री – Ingredients for Saffron and Sesame Modak |
|
1 1/2 कप चावल का आटा | एक चुटकी नमक |
1 टी स्पून तेल | 20 ml (मिली.) केसर वॉटर |
तिल | |
स्टफिंग के लिए: | |
1 1/2 कप ताजा नारियल | 1 कप गुड़ |
1 टेबल स्पून खसखस | जायफल पाउडर |
केसर और तिल मोदक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले नॉनस्टिक पैन में एक कप या एक चौथाई कप पानी में एक छोटा चम्मच तेल और नमक डालकर गर्म कर लें। |
2: फिर इसमें उबाल आने पर आंच कम कर दीजिये और फिर इसमें चावल का आटा डालकर धीरे-धीरे लगातार चलाएं जिससे इसमें लम्पस न पड़ें। |
3: अब पैन को गहरे ढक्कन से ढक दीजिये और इस पर थोड़ा सा पानी डालें। फिर इसे 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें। फिर इसमें चकुंदर, केसर, पिस्ता और पालक प्यूरी डालें। |
4: फिर ढक्कन हटाकर चावल के आटे पर थोड़ा सा पानी छिड़के और फिर दोबारा कवर कर दीजिये। |
5: अब इसमें उबाल आने दीजिये, आंच कम कर दें और इसे लगातार चलाएं जिससे इसमें लम्पस न पड़ें और पानी पूरी तरह सूख न जाए, आप इसे 3 मिनट तक और पका लें। |
6: अब इस प्रक्रिया को दो बार और दोहराए। फिर पैन को आंच से उतार लिजिएं और ध्यान रहे इसे 2 मिनट तक ढक्कर ही रखें। |
7: फिर एक बड़ी प्लेट में मिश्रण को निकाल लीजिये, फिर अपने हाथों में तेल लगाकर इस आटे को स्मूद और लचीला होने तक गूंथ लें। ध्यान रहे डो आपके हाथों में नहीं चिपकना चाहिए। फिर डो को गीले कपड़े ढक्कर रख दीजिये। |
8: अब स्टफिंग के लिए गुड़ और नारियल को एक नॉनस्टिक पैन में डालकर मीडियम आंच पर एक से 2 मिनट तक हल्का लाइट ब्राउन होने पका लें। ध्यान रहे की यह ज्यादा न पकें। |
9: फिर इसमें रोस्टेड खसखस, जायफल और इलाइची पाउडर डालें और फिर डो को 12 बराबर भागों में बॉल का आकार देकर बांट लिजिएं। अब अपनी हथेलियों पर तेल लगाकर हर बॉल को 3 इंच बाउल साइज में बना लिजिएं। फिर इसके किनारों को दबाकर पतला कर लिजिएं। |
10: अब इसके बीच में स्टफिंग रखकर सभी किनारों को इक्कठा करके पोटली बना लिजिएं। फिर पोटली को टॉप से सील कर दीजिये। |
11: फिर स्टीमर में पानी गर्म करके मोदक को स्टीमर की प्लेट में लगा लें और इसे 10 से 12 मिनट के लिए स्टीम कर लें। |
12: अंत में गर्मागर्म मोदक पर घी डालकर इन्हें सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नमक, चावल का आटा, केसर वॉटर, तेल, ताजा नारियल, तिल, खसखस, गुड़, जायफल पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Saffron and Sesame Modak Recipe in Hindi with your friends.