आज हम आपको क्रंची वेजिटेबल दाल सत्तू क्रॉकेट्स रेसिपी (Crunchy Vegetable Dal Sattu Croquettes Recipe) बता रहे है। यह स्नैक्स शाम की गर्मागर्म चाय के साथ काफी स्वादिष्ट लगेंगे। दाल से बनने वाले यह क्रॉकेट्स कुछ ही सामग्री से फटाफट बन जाते हैं।
Crunchy Vegetable Dal Sattu Croquettes Recipe in Hindi
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
क्रंची वेजिटेबल दाल सत्तू क्रॉकेट्स की सामग्री – Ingredients for Crunchy Vegetable Dal Sattu Croquettes |
|
1 कप मसूर दाल हल्की (उबली हुई) | 1 आलू (उबला हुआ), कद्दूकस |
1 गाजर, कद्दूकस | 100 ग्राम फ्रेंच बीन्स, बारीक कटा हुआ |
2 ब्रेड स्लाइस | 4 टेबल स्पून सत्तू |
4 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ | एक इंच अदरक , बारीक कटा हुआ |
2 प्याज , बारीक कटा हुआ | 1/2 लहसुन |
स्वादानुसार नमक | एक चुटकी चीनी |
1 टी स्पून चाट मसाला | 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/4 टी स्पून गरम मसाला | 4 टेबल स्पून कॉर्न फलोर |
2 टेबल स्पून बेसन | ब्रेड क्रम्बस |
2 टेबल स्पून हरा धनिया | रिफाइंड तेल |
क्रंची वेजिटेबल दाल सत्तू क्रॉकेट्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दाल को प्रेशर कुकर में उबाल लिजिएं। फिर थोड़ी देर बाद ढक्कन खोलकर एक्ट्रा पानी निकाल लिजिएं। |
2: फिर दाल को मैश करके एक तरफ रख दीजिये। अब एक आलू उबालकर कददूकस कर लिजिएं। आप एक गाजर को भी कददूकस कर लिजिएं इसमें बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स डालें। |
3: अब एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके अदरक और लहसुन डालकर हल्का सा फ्राई करें और फिर कटी हुई प्याज, कददूकस किया हुआ आलू और गाजर डालें। |
4: फिर इसमें हल्की गीली और मैश ब्रेड, नमक, बेसन, हरी मिर्च, चीनी, लाल मिर्च पाउडर और मैश की हुई दाल डालें। फिर इसे तब तक मिक्स करते रहे जब की यह पूरी तरह ड्राई न हो जाए। |
5: अब इस पर चाट मसाला, धनिया पाउडर और गर्म मसाला छिड़के। |
6: फिर इस मिश्रण से बॉल्स बनाकर इन्हे कॉर्न फलोर और बेसन में लपेट लें। |
7: अब इन्हें क्रिस्पी होने तक फ्राई करके किसी भी प्रकार की डिप के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:आलू (उबला हुआ), मसूर दाल हल्की (उबली हुई), फ्रेंच बीन्स, गाजर, सत्तू, ब्रेड स्लाइस, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, चीनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, कॉर्न फलोर, गरम मसाला, ब्रेड क्रम्बस, बेसन, रिफाइंड तेल, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Crunchy Vegetable Dal Sattu Croquettes Recipe in Hindi with your friends.