आज हम आपको अरबी टमाटर वाली रेसिपी (Arbi Tamatar Wali Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट सब्जी है, इसे सूखी या ग्रेवी में भी बनाया जा सकता है। हमने इस रेसिपी में अरबी को टमाटर की ग्रेवी के साथ तैयार किया है जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
Arbi Tamatar Wali Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
अरबी टमाटर वाली की सामग्री – Ingredients for Arbi Tamatar Wali |
|
2 टेबल स्पून रिफाइंड तेल | 4 टेबल स्पून साबुत लाल मिर्च पाउडर |
1 टेबल स्पून जीरा | 1 टेबल स्पून सरसों के दाने |
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
3 साबुत हरी मिर्च | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | नमक |
2 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | चीनी |
200 ग्राम अरबी | नींबू |
हरा धनिया |
अरबी टमाटर वाली बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में रिफाइंड तेल गर्म करके इसमें जीरा, साबुत हरी मिर्च, कटा हुआ प्याज और सरसों के दाने डालें। |
2: फिर इसमें इसके बाद लाल मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, साबुत लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
3: अब एक एक करके थोड़ी चीनी, कटा हुआ टमाटर, हरा धनिया, नींबू और अरबी डालें। |
4: फिर इसमें पानी डालकर अरबी को मसालें के साथ अच्छे से मिला लें। |
5: अब इसे ढककर अरबी को कुछ देर पकने दीजिये। |
6: अंत में गर्मागर्म अरबी की सब्जी को सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:साबुत लाल मिर्च पाउडर, रिफाइंड तेल, सरसों के दाने, जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज, हल्दी पाउडर, साबुत हरी मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, चीनी, टमाटर, नींबू, अरबी, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Arbi Tamatar Wali Recipe in Hindi with your friends.