आज हम आपको आलू गोभी 65 रेसिपी (Aloo Gobi 65 Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट रेसिपी है, इस रेसिपी में आलू गोभी को मसालों और दही के साथ टॉस करने के बाद एक तड़का देते है, इससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। आप अपने अगले मील के लिए इसे बनाकर चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं।
Aloo Gobi 65 Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
आलू गोभी 65 की सामग्री – Ingredients for Aloo Gobi 65 |
|
1/2 कप फूलगोभी | 1/2 कप आलू |
2-3 टेबल स्पून दही | 2 टेबल स्पून चावल का आटा |
2 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर | 1 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | |
तड़का के लिए: | |
1.5 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 टेबल स्पून सरसों के बीज |
2 साबुत लाल मिर्च | 4-5 कढ़ी पत्ता |
तेल |
आलू गोभी 65 बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सब्जियों को मध्यम आकार के क्यूब्स में काट लें। फिर गोभी और आलू को हल्का उबाल लिजिएं। |
2: अब दही में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को मिक्स कर लें। |
3: फिर गोभी और आलू को दही मिक्स में डालें। |
4: अब कॉर्नफ्लोर और चावल का आटा डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। |
5: फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करके सभी चीजों को सुनहरा भूरा होने तक तलें। |
6: अब एक दूसरे पैन में तेल गरम करके राई, अदरक-लहसुन का पेस्ट, करी पत्ता और साबुत सूखी लाल मिर्च डालें। |
7: फिर तड़का तैयार करके तली हुई सब्जियों पर डालें। |
8: अब सब चीजों को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। अगर आप चाहे तो चाट मसाला भी डालें। अंत में थोड़ा नींबू का रस छिड़कर गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:आलू, फूलगोभी, चावल का आटा, दही, गरम मसाला पाउडर, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, साबुत लाल मिर्च, सरसों के बीज, तेल, कढ़ी पत्ता |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Aloo Gobi 65 Recipe in Hindi with your friends.