आज हम आपको पनीर लॉलीपॉप रेसिपी (Paneer Lolipop Recipe) बता रहे है। यह पनीर, आलू, मसालों और हरी मिर्च के कॉम्बिनेशन से तैयार होने वाला एक परफेक्ट स्नैक है, आप इसे पार्टी या फिर वीकेंड पर बनाकर इसका आनंद ले सकते हैं।
Paneer Lolipop Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
पनीर लॉलीपॉप की सामग्री – Ingredients for Paneer Lolipop |
|
1 कप पनीर | 2 आलू (उबला हुए) |
2 हरी मिर्च | 1/2 शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ |
1 टी स्पून अदरक | 1 टी स्पून लहसुन |
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर | 1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर |
1/2 टी स्पून चाट मसाला | 1/4 कप धनिया पत्ती |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स | 1/2 कप मैदा |
पनीर लॉलीपॉप बनाने की विधि |
1: सबसे पहले उबले आलू और पनीर को एक बाउल में कददूकस कर लिजिएं। |
2: फिर शिमला मिर्च और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
3: अब सब्जियों में सभी चीजों का स्वाद लाने के लिए 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें। |
4: फिर मिश्रण से छोटी गोल बॉल्स बनाकर एक तरफ रख लिजिएं। |
5: अब मैदे का घोल बनाने के लिए पानी के साथ मिलाकर तब तक घोलें जब तक यह एकसार न हो जाए। |
6: फिर पनीर बॉल्स को मैदे के घोल में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में रोल कर लें। |
7: अब इन्हें कुरकुरा ब्राउन होने तक तल लें। अंत में हर बॉल के अंदर टूथ पिक लगाए और सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:आलू (उबला हुए), पनीर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पत्ती, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, मैदा, ब्रेड क्रम्ब्स |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paneer Lolipop Recipe in Hindi with your friends.