आज हम आपको हरा चना मसाला रेसिपी (Hara Chana Masala Recipe) बता रहे है। हरा चना मसाला की यह स्वादिष्ट, जल्दी बनने वाली और बेहद आसान यह रेसिपी आपके किसी भी मील में शामिल होने के लिए एकदम बढ़िया है।
Hara Chana Masala Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
हरा चना मसाला की सामग्री – Ingredients for Hara Chana Masala |
|
1 कप हरे चना | 2 आलू (उबला हुआ) |
1 प्याज, बारीक कटा हुआ | 1 बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ |
1/2 टी स्पून जीरा | 1/2 टेबल स्पून लहसुन, कसा हुआ, कद्दूकस |
1/2 अदरक, कद्दूकस | 2 हरी मिर्च |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर | धनिया पत्ती |
हरा चना मसाला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले हरे चने को लगभग एक घंटे तक भिगो लें, फिर नरम होने तक नमक के साथ पका लें। |
2: फिर चना को अच्छी तरह से धोकर कांटे से मैश कर लें। फिर उबले हुए आलू को हल्का मैश करके अलग रख दीजिये। |
3: अब एक पैन में घी या तेल गर्म करके जीरा डालकर चटकने तक का इंतज़ार करें। |
4: फिर हरी मिर्च, कसा हुआ लहसुन और कटा हुआ प्याज डालकर प्याज को भूरे होने तक तलें। |
5: अब अदरक, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर टमाटर के गलने तक पकाएं। |
6: फिर मैश किया हुआ हरा चना और उबला हुआ आलू डालकर अच्छी तरह मिलाकर 6-7 मिनट के लिए पकाएं। |
7: अंत में धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:आलू , हरे चना, टमाटर, प्याज, लहसुन, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पत्ती, गरम मसाला पाउडर |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Hara Chana Masala Recipe in Hindi with your friends.