आज हम आपको इंस्टेंट डोसा मिक्स रेसिपी (Instant Dosa Mix Recipe) बता रहे है। आपका मन अगर अचानक से डोसा खाने का करे तो आप बाजार से मंगा लेते हैं। क्योंकि अचानक से डोसा बैटर नहीं बन पता है। लेकिन इस रेसिपी में आप केवल 15 मिनट में डोसा मिक्स बना सकते है।
Instant Dosa Mix Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
इंस्टेंट डोसा मिक्स की सामग्री – Ingredients for Instant Dosa Mix |
|
1 कप चावल का आटा | 1 कप पोहा |
1/2 कप उड़द की दाल | 2-3 टेबल स्पून चना दाल |
1/2 टी स्पून मेथी के बीज | एक चुटकी नमक |
इंस्टेंट डोसा मिक्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मेथी के बीज, चना दाल और उड़द दाल को सुनहरा होने तक भूनकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: फिर पोहा को सुनहरे भूरे रंग का होने तक भूनें। |
3: अब एक ब्लेंडर में सब कुछ डालकर पाउडर बना लिजिएं। |
4: फिर चावल का आटा भूनकर पाउडर पोहा-दाल मिश्रण में डालें। |
5: अब नमक डालकर सब कुछ एक साथ मिला लें। फिर इसे ठंडा करके एक एयरटाइट जार में स्टोर कर लें। |
Key Ingredients:पोहा, चावल का आटा, चना दाल, उड़द की दाल, नमक, मेथी के बीज |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Instant Dosa Mix Recipe in Hindi with your friends.