आज हम आपको मटन काठी रोल रेसिपी (Mutton Kathi Roll Recipe) बता रहे है। इसको मटन के पीस को मैरीनेट करने के बाद एक चपाती में रोल करके बनाते है। जो लोग नॉनवेज खाना पसंद करते है उन्हें यह किसी ट्रीट से कम नही लगेगी। आप इसे डिनर या फिर इवनिंग स्नैक के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं।
Mutton Kathi Roll Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 20 मिनट |
मटन काठी रोल की सामग्री – Ingredients for Mutton Kathi Roll |
|
1 kg मटन (बोनलेस) | 1 टेबल स्पून अदरक लहसुन पेस्ट |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर | 5 हरी मिर्च |
2 टेबल स्पून तेल | 1/2 कप पानी |
(4 काठी रोल के लिए) चपाती | 4 अंडे |
1 प्याज , जूलियन | हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
4 टी स्पून चाट मसाला |
मटन काठी रोल बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ा सा तेल और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। |
Step 2: अब एक पैन में तेल गर्म करके इसमें मटन के पीस डालें। |
Step 3: अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पकने दीजिये। |
Step 4: फिर जब यह पूरी तरह सूख जाए तब इसमें 2/3 कप पानी डालकर 45 मिनट तक पकाएं। और इसका ढक्कन लगारकर बंद कर दीजिये। |
Step 5: फिर 45 मिनट के बाद इसको खोलकर इसका गर्म पानी निकाल दीजिये। |
Step 6: अब एक गोलाकार चपाती बना लिजिएं। |
Step 7: अब अंडे की भुर्जी बनाकर इस पर कार्लीमिर्च और नमक डालें। |
Step 8: अब चपाती को दूसरी तरफ पलटें। |
Step 9: फिर एग चपाती पर मटन के पीस, चाट मसाला और प्याज डालें। |
Step 10: अब इसका रोल बनाकर सर्व करें। |
Key Ingredients:अदरक लहसुन पेस्ट, मटन (बोनलेस), हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, पानी, तेल, अंडे, चपाती, हरा धनिया, प्याज, चाट मसाला |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mutton Kathi Roll Recipe in Hindi with your friends.