आज हम आपको वेरी बेरी खट्टा रेसिपी (Very Berry Khatta Recipe) बता रहे है। गर्मी के सीजन से हमेशा रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीने का मन करता है, आपके लिए खट्टी मलबेरी, संतरे, नींबू, अंगूर के रस और काला खट्टा से बनाया गया यह जूस एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक की तरह काम करेगा। इसे बनाना काफी आसान है, आप इसे केवल 15 मिनट के अंदर बनाकर घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
Very Berry Khatta Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 1 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
वेरी बेरी खट्टा की सामग्री – Ingredients for Very Berry Khatta |
|
4 मलबेरी | 1 संतरा |
60 ml (मिली.) अंगूर का रस | 30 ml (मिली.) काला खट्टा सिरप |
2 नींबू के रिंग्स | काला नमक |
अनार | (टूटी हुई) बर्फ |
वेरी बेरी खट्टा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दो मलबेरी को अपने हाथ से क्रश कर लिजिएं। फिर साथ ही इसमें आधे नींबू और एक संतरा भी डाल दें। |
2: अब इसमें काला खट्टा सिरप, स्वादानुसार काला नमक और अंगूर का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लिजिएं। |
3: फिर ऊपर से क्रश की गई बर्फ डालें। अब गार्निशिंग के लिए अनार, बची हुई मलबेरी और नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सर्व करें। |
Key Ingredients:संतरा, मलबेरी, काला खट्टा सिरप, अंगूर का रस, काला नमक, नींबू के रिंग्स, अनार, बर्फ |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Very Berry Khatta Recipe in Hindi with your friends.