आज हम आपको ग्रिल्ड सुरमई स्टेक रेसिपी (Grilled Surmai Steak Recipe) बता रहे है। जो लोग सी फूड खाने के शौकीन होते है उन्हें ग्रिल्ड फिश की यह बेहतरीन डिश काफी पसंद आएगी। इस डिश में ग्रिल्ड फिश कबाब को आलू का तड़का दिया जाता है। आप इस डिश को सनडे ब्रंच में बनाकर अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
Grilled Surmai Steak Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
ग्रिल्ड सुरमई स्टेक की सामग्री – Ingredients for Grilled Surmai Steak |
|
500 gms फिश (एक इंच के टुकड़ों में कटी हुई ) | |
मैरीनेशन के लिए: | |
2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | हरी मिर्च |
दिल लीव्ज़ | हरा धनिया |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून सौंफ पाउडर |
1 टी स्पून इमली एक्स्ट्रैक्ट | नमक |
1 कप रिफाइंड तेल | बेबी पोटैटो |
तड़के के लिए: | |
2 टेबल स्पून तेल | 1 टी स्पून कलौंजी |
1 टी स्पून काले सरसों के दाने | 1 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून सौंफ पाउडर | 1 टी स्पून मेथी दाना |
2-3 सूखी लाल मिर्च | काला नमक |
ग्रिल्ड सुरमई स्टेक बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक ओखली में कुछ दिल लीव्ज़, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और लहसुन का पेस्ट और धनिया पाउडर को कूटकर एक पेस्ट बना लिजिएं। |
Step 2: अब इसमें हरा धनिया और नमक डालकर कूटें। फिर मसाला के स्वाद को चेक करके इसे एक तरफ रख दीजिये। |
Step 3: अब एक दूसरे पैन में आलुओं को आधा करके उबलने के लिए रख दीजिये। |
Step 4: अब एक छोटा चम्मच तैयार किया गया मैरीनेटिड पेस्ट मछली पर डालें। |
Step 5: फिर इसे मीडियम आंच पर ग्रिल कर लें और ध्यान रहे इसमें कांट आसानी से घूस जाना चाहिए, इसको नरम रखने के लिए हल्का सा मक्खन या तेल लगाएं। |
Step 6: अब एक दूसरे पैन में जीरे को ड्राई रोस्ट करके नमक, बेबी पोटैटो, एक छोटा चम्मच तेल, साबुत धनिया, 2 छोटे चम्मच इमली का रस डालें। फिर इसमें थोड़ा मैरीनेटिड मसाला डालकर टॉस कर लें। |
Step 7: अब एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल गर्म करके इसमें काले सरसों के दाने, कलौंजी, सौंफ पाउडर, जीरा, साबुत लाल मिर्च, काला नमक और मेथीदाना डालें। |
Step 8: फिर इस तड़के को मछली पर डालकर गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:अदरक लहसुन का पेस्ट, फिश (एक इंच के टुकड़ों में कटी हुई ), दिल लीव्ज़, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, हरा धनिया, जीरा, धनिया पाउडर, इमली एक्स्ट्रैक्ट, सौंफ पाउडर, रिफाइंड तेल, नमक, तेल, बेबी पोटैटो, काले सरसों के दाने, कलौंजी, सूखी लाल मिर्च, मेथी दाना, काला नमक |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Grilled Surmai Steak Recipe in Hindi with your friends.