आज हम आपको कटहल का अचार रेसिपी (Kathal Ka Achaar Recipe) बता रहे है। इसमें कटहल को मसालों और तेल में मैरीनेट करते है। इस अचार को लाल मिर्च एक काफी अच्छा स्पाइसी टेस्ट देती है।
Kathal Ka Achaar Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
कटहल का अचार की सामग्री – Ingredients for Kathal Ka Achaar |
|
3 kg कटहल , टुकड़ों में कटा हुआ | 1 1/4 कप नमक |
1 कप हल्दी | 2 1/2 कप पिसी हुई राई |
1 कप कुटी लाल मिर्च | 2 टेबल स्पून कलौंजी |
2 टेबल स्पून हींग | 2 kg सरसों का तेल |
कटहल का अचार बनाने की विधि |
1: सबसे पहले कटहल को 1/4 कप नमक के साथ उबाल लें। |
2: फिर पानी निकालकर कटहल को सूखने के लिए छोड़ दीजिये। |
3: अब जब कटहल ठंडा होकर सूख जाए तब राई, नमक, कलोंजी, हींग और लाल मिर्च में मिला लें। |
4: फिर इसे अच्छी तरह मिक्स से कर लें। |
5: अब इसे ढककर 4 दिन मैरीनेट होने के लिए रख दीजिये, आप इसे एक दिन में एक बार जरूर चलाएं। |
6: फिर इसे कांच की बरनी में अच्छी तरह टाइट बंद करके रख दें। |
7: अब सरसों के तेल को अच्छी तरह से गर्म कर लें। |
8: फिर इसे ठंडा होने दीजिये और कटहल की बरनी में डाल दें। |
9: यह अचार तेल में पूरी तरह डूब जाना चाहिए। |
10: इस अचार को पकने में 2 से 3 दिन का समय लगता है, इसके बाद अचार खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। |
11: आप इस बात का ध्यान रखें की अचार में तेल अच्छी मात्रा में हो, फिर यह अचार भी बाकी अचार की तरह ठीक रहेगा। |
Key Ingredients:नमक, कटहल, पिसी हुई राई, हल्दी, कलौंजी, कुटी लाल मिर्च, सरसों का तेल, हींग |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kathal Ka Achaar Recipe in Hindi with your friends.